नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव जमाल के नजदीक कुतियाना माइनर टूट गई। माइनर टूटने की सूचना सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी। इसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे। माइनर के टूटने से नरमा की फसल में जलभराव हो गया। सूचना मिलने पर सिंचाई विभाग के अधिकारी पहूंचे और करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद माइनर को बांधकर पानी का बहाव रोका गया।
जानकारी के अनुसार कुतियाना माइनर शुक्रवार को सुबह के समय अचानक टूट गई। इससे माइनर में करीबन 60 फीट का कटाव हो गया। खेतों में काम कर रहे किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी। सूचना मिलने पर सिंचाई विभाग के अधिकारी पहूंचे और करीब 2 घंटे के बाद नहर को बांध दिया गया।
हंजीरा आंगनबाड़ी में सेवा संकल्प अभियान के तहत दीप प्रज्ज्वलन
किसान ओमप्रकाश, प्रहलाद सिंह, अशोक कुमार, विजय कुमार ने बताया कि कुताना माइनर ओवरफ्लो होने से टूटी है। क्योंकि जहां से टूटी है। उसके आगे काफी छोट फाल बनाया हुआ है। इसमें पीछे से आकर कूडा कचरा भर जाता है। अगर यहां पर फाल बड़ा होता तो माइनर टूटने की बहुत ही कम संभावना है।
किसानों ने बताया कि टेल पर पडऩे वाले गांव जमाल में कभी पूरा पानी नहीं पहुंचता है। गांव की आबादी ज्यादा होने पर यहां पर सिंचाई तो दूर पीने के पानी की भी कमी आ जाती है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों किसानों ने टेल पर पानी पहुंचने के लिए नहराना हेड पर धरना दिया था। उस समय फाल बड़ा करने की समस्या सिंचाई विभाग के अधिकारियों के सामने रखी थी। मगर अभ्भी तक समस्या का हल नहीं हुआ है।

