आर्यन रामपुरा ढिल्लोंरामपुरा ढिल्लों के छात्र आर्यन ने 3000 मीटर दौड़

Good news रामपुरा ढिल्लों के छात्र आर्यन ने 3000 मीटर दौड़ में राज्य में हासिल किया दूसरा स्थान, ग्रामीणों ने चोपटा और गांव में किया जोरदार स्वागत, श्री शिव भूमि रामपूरा ढिल्लो मिशन सोंदर्यकरण की टीम ने 3100 रूपये की माला पहनाकर अभिन्दन किया

 

चोपटा प्लस न्यूज़
चोपटा प्लस न्यूज़ 18 सितम्बर 2026 (नरेश कुमार )
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रामपुरा ढिल्लों के कक्षा 11 वी के छात्र आर्यन ने करनाल में आयोजित राज्य स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में 3000 मीटर दौड़ में पूरे हरियाणा में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय, गांव और जिले का नाम रोशन किया है। आर्यन ने 3000 मीटर दौड़ में हरियाणा में पाया दूसरा स्थान

चोपटा प्लस न्यूज़ 18 सितम्बर 2026 (नरेश कुमार )

Good News राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रामपुरा ढिल्लों के कक्षा 11 वी के छात्र आर्यन ने करनाल में आयोजित राज्य स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में 3000 मीटर दौड़ में पूरे हरियाणा में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय, गांव और जिले का नाम रोशन किया है।

नाथूसरी कलां की छात्राओं ने जिला कल्चरल फेस्ट में लहराया परचम, 5 प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन

 

 

शुभकामनाएं दी

खंड शिक्षा अधिकारी सतवीर सिंह ढिढारियां, स्कूल प्रिंसिपल ने इस उपलब्धि पर आर्यन और पूरे विद्यालय परिवार उनके कोच को शुभकामनाएं दी है  उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने पर शुभकामनाएं दी. आर्यन की इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी का माहौल है। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने डीजे के साथ फूल-मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया और चोपटा से लेकर पूरे गांव में प्रभात फेरी निकाली गई। इस अवसर पर आर्यन ने कहा कि यह सफलता उसकी कड़ी मेहनत, लगन और लगातार प्रयास का परिणाम है। उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने सभी अध्यापकों, अपने साथी खिलाड़ियों और मार्गदर्शन के लिए अंकित भीडासरा व विकाश ज्वानी को दिया।

आर्यन के पिता विनोद कुमार और माता दर्शना ने बेटे की जीत पर ख़ुशी जताई. ग्रामीणों ने बताया की आर्यन के अलावा इसके छोटे भाई अनमोल ने भी 1500 मीटर प्रतियोगिता में 7 वा स्थान हासिल किया है.  विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलजीत और विद्यालय का कार्यभार संभाल रही मैडम सरिता  ने भी आर्यन को बधाई दी और उसके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।

 

गांव में आयोजित स्वागत समारोह के दौरान अनिल शर्मा, अजयपाल, अमित जांगड़ा, सुखविंदर ढिल्लों,  महेंद्र खटक, राजेंद्र ढिल्लों, मांगेराम आलडिया, अजय, रोहतास, मुकेश हुड्डा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति व समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे। इस दौरान श्री शिव भूमि रामपूरा ढिल्लो मिशन सोंदर्यकरण की टीम ने 3100 रूपये की माला पहनाकर अभिन्दन किया.

फोटो —  3000 मीटर दौड़ में राज्य में दूसरा स्थान हासिल करने पर चोपटा और गांव में जोरदार स्वागत करते ग्रामीण व युवा

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *