नाथूसरी, 17 सितंबर। हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी वर्कर्स यूनियन की सब यूनिट नाथूसरी ने कर्मचारियों की लंबित मांगों का समाधान नहीं होने के विरोध में नाथूसरी सब डिवीजन के प्रांगण में एसडीओ वीरेंद्र कम्बोज के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि मई माह में मांगों से संबंधित एजेंडा सौंपे जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ है। मांगों का जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी गई।
धरने की अध्यक्षता सब यूनिट प्रधान राकेश जांगड़ा ने की, जबकि मंच संचालन सुनील जाखड़ ने किया। धरने में यूनियन के राज्य प्रेस सचिव श्याम लाल खोड और यूनिट सचिव सतबीर सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे।

सब यूनिट प्रधान राकेश जांगड़ा ने कहा कि यूनियन की ओर से मई माह में कर्मचारियों की जायज मांगों के समाधान को लेकर एसडीओ को एजेंडा सौंपा गया था। इसके बावजूद मांगों पर अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं किया गया। इसी के विरोध में यूनियन को धरना प्रदर्शन करना पड़ा।
चोपटा क्षेत्र में बारिश से नरमे ग्वार की फसल को नुकसान, किसानों ने की मुआवजे की मांग
यूनिट सचिव सतबीर सिंह ने कहा कि यदि समय रहते कर्मचारियों की जायज मांगों का समाधान नहीं किया गया तो यूनियन आंदोलन को और तेज करेगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में यदि औद्योगिक शांति भंग होती है तो इसकी जिम्मेदारी एसडीओ वीरेंद्र कम्बोज की होगी।
यूनियन पदाधिकारियों ने प्रशासन से कर्मचारियों की लंबित मांगों का जल्द समाधान करवाने की मांग की, ताकि विभाग में शांतिपूर्ण माहौल बना रहे और कर्मचारियों से जुड़े मामलों का समाधान हो सके।
धरने में ओमप्रकाश जेई, सतीश गाट, चरण सिंह सहारण, लालचंद, राकेश, योगेश, छबीलाराम, देवीलाल, रमेश, कुलदीप, असलम, शमशेर, विनोद, घनश्याम, भजनलाल, प्रकाश, त्रिलोक, अमित, शंकर लाल, सोनू सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
जारीकर्ता:
श्याम लाल खोड
राज्य प्रेस सचिव
हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी वर्कर्स यूनियन, रजि. नंबर 292, मुख्यालय भिवानी

