हरियाणा ओपन स्कूल 10वीं 12वीं आवेदन शुरू, फीस और जरूरी डॉक्यूमेंट्स जानेंहरियाणा ओपन स्कूल 10वीं 12वीं आवेदन शुरू, फीस और जरूरी डॉक्यूमेंट्स जानें

हरियाणा। हरियाणा में नियमित स्कूल से पढ़ाई पूरी नहीं कर पाने वाले विद्यार्थियों के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) की ओर से राहत की खबर है। हरियाणा मुक्त विद्यालय (HOS) की सैकेण्डरी और सीनियर सैकेण्डरी की फ्रेश परीक्षा मार्च-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। बोर्ड ने इसके लिए 3 सितंबर 2026 को प्रेस नोट जारी किया है।

विद्यार्थी 4 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक बिना विलंब शुल्क आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए परीक्षा शुल्क 3,500 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके बाद 1 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2026 तक 1,500 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन किया जा सकेगा। यानी इस अवधि में कुल 5,000 रुपये शुल्क देना होगा। सीनियर सैकेण्डरी में अतिरिक्त विषय लेने पर 400 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

10वीं के लिए आयु प्रमाण जरूरी

हरियाणा ओपन स्कूल की 10वीं कक्षा के लिए विद्यार्थी की आयु प्रवेश वर्ष की 1 फरवरी को कम से कम 14 वर्ष होनी चाहिए। आयु प्रमाण के लिए मान्यता प्राप्त स्कूल का स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट, जन्म एवं मृत्यु रजिस्ट्रार/नगर समिति का जन्म प्रमाण पत्र या पात्र मामलों में सरकारी अस्पताल का मेडिकल प्रमाण पत्र स्वीकार किया जाता है।

अयोध्या में सिरसा के तीन शिक्षक सम्मानित, रक्तदान के लिए मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न

12वीं के लिए विद्यार्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। 10वीं और 12वीं के आवेदन में APAAR ID, मोबाइल नंबर, ई-मेल, फोटो और हस्ताक्षर जैसी जानकारी/दस्तावेज तैयार रखना जरूरी है। आवेदन के दौरान चुने गए अध्ययन केंद्र और अन्य विवरण भी सावधानी से भरने होंगे।

बोर्ड ने विद्यार्थियों को सलाह दी है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते ऑनलाइन आवेदन पूरा करें। आवेदन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *