Women Day: हरियाणा के कैथल में आज डीसी प्रीति ने महिला दिवस पर महिलाओं को सम्मानित किया। कैथल के गांव नौच की रहने वाली इन महिलाओं ने अपने हौंसले की मिसाल पेश की थी। इन तीन बहादुर महिलाओं ने पिछले महीने ही हांसी-बुटाना नहर में गिरी स्कूल बस से बच्चों को बचाया था। जिसको लेकर डीसी प्रीति ने इनको आज सम्मानित किया। DC ने कहा कि इन महिलाओं ने बिना किसी डार के नहर में कूदकर बच्चों की जान बचाई। इनका हौसला वाकई काबिले-तारीफ है।
यह थी घटना
बता दें कि कैथल में बीते महीने 17 फरवरी को नौच गांव के पास एक स्कूल बस बेकाबू होकर हांसी-बुटाना नहर में गिर गई थी। इस बड़े हादसे में करीब सात बच्चे घायल हुए थे। अगर ये महिलाओं मौके पर जाकर नहर में कूदकर बच्चों को सुरक्षित बाहर न निकालती तो घटना का अंजाम कुछ और होता।
नौंच गांव की मुकेश, मोनिका और सुरेंद्र नाम की इन महिलाओं को जिला प्रशासन ने प्रशस्ति पत्र और कंबल देकर सम्मानित किया।
