choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • Home
  • हरियाणा
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
  • कृषि न्यूज
  • शिक्षा व रोजगार
  • खेल समाचार
  • स्वास्थ्य समाचार
  • धार्मिक-आस्था
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
  • Home
  • हरियाणा
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
  • कृषि न्यूज
  • शिक्षा व रोजगार
  • खेल समाचार
  • स्वास्थ्य समाचार
  • धार्मिक-आस्था
Search
  • Home
  • हरियाणा
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
  • कृषि न्यूज
  • शिक्षा व रोजगार
  • खेल समाचार
  • स्वास्थ्य समाचार
  • धार्मिक-आस्था
Follow US
Home » अनोखे भात मायरा की चर्चा चारों ओर, लाखों रुपये छोड़ लिया शगुन का एक रुपया, दड़बा कलां से बैनीवाल परिवार ने दरियापुर में बहन सीमा के घर भरा भात
हरियाणा

अनोखे भात मायरा की चर्चा चारों ओर, लाखों रुपये छोड़ लिया शगुन का एक रुपया, दड़बा कलां से बैनीवाल परिवार ने दरियापुर में बहन सीमा के घर भरा भात

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: November 24, 2025
Share
4 Min Read
संतोष बैनीवाल
अनोखे भात की चर्चा चारों ओर, लाखों रुपये छोड़ लिया शगुन का एक रुपया
सिरसा न्यूज़ । आज के समय में जहां विवाह-शादियों में दिखावे की होड़ बढ़ती जा रही है, वहीं दरियापुर गांव के सिंवर परिवार ने सादगी और संस्कारों की ऐसी मिसाल पेश की है, जिसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है। दड़बा कलां से बैनीवाल परिवार अपनी बेटी सीमा के घर भात (मायरा) भरने पहुंचे, लेकिन जब भात की मुख्य रस्म का समय आया तो सिंवर परिवार ने लाखों रुपये छोड़ मात्र एक रुपये का शगुन स्वीकार कर सबका दिल जीत लिया।
जानकारी के अनुसार, यह भात अमिलाल बैनीवाल के परिवार की ओर से भरा गया था। उनकी पौत्री सीमा की पुत्री नेहा के विवाह के अवसर पर मायरे की परंपरागत रस्म के लिए दड़बा कलां से विधायक भरत सिंह बैनीवाल, अमर सिंह बैनीवाल, जिलाध्यक्ष संतोष बैनीवाल, नंदलाल बैनीवाल, चंद्रभान बैनीवाल, भीम, ओमप्रकाश, अभय सिंह, रोहताश, शुभेसिंह, बलवंत सहित गांव की लगभग 250 महिलाएं व पुरुष पूरे उत्साह के साथ दरियापुर पहुंचे।
मायरे की परंपरागत रस्म के लिए दड़बा कलां से विधायक भरत सिंह बैनीवाल, अमर सिंह बैनीवाल, जिलाध्यक्ष संतोष बैनीवाल,
मायरे की परंपरागत रस्म के लिए दड़बा कलां से विधायक भरत सिंह बैनीवाल, अमर सिंह बैनीवाल, जिलाध्यक्ष संतोष बैनीवाल,
भात की रस्म के दौरान सीमा के पति रवि सिंवर, पुत्र विजय सिंह सिंवर ने अनोखी मिसाल पेश करते हुए किया कि वे भात में दिए जाने वाले लाखों रुपये स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने परंपरा अनुसार मात्र एक रुपये का शगुन लेकर सामाजिक संदेश दिया कि बहन-भाई का संबंध पैसे से नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास और सद्भाव से मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि आजकल दिखावे की वजह से कई परिवार कर्ज़ के बोझ में दब जाते हैं, ऐसे में समाज को फिजूलखर्ची रोकने और सादगी को बढ़ावा देने की जरूरत है।
मायरे की परंपरागत रस्म के लिए दड़बा कलां से विधायक भरत सिंह बैनीवाल, अमर सिंह बैनीवाल, जिलाध्यक्ष संतोष बैनीवाल
मायरे की परंपरागत रस्म के लिए दड़बा कलां से विधायक भरत सिंह बैनीवाल, अमर सिंह बैनीवाल, जिलाध्यक्ष संतोष बैनीवाल
भात भरने आए बैनीवाल परिवार ने परंपरा के अनुसार अपनी बेटी सीमा को वस्त्र व अन्य आवश्यक सामग्री भेंट की। पूरे कार्यक्रम में सादगी, आपसी प्रेम और अपनापन देखने को मिला। सिंवर परिवार के इस कदम की गांव-समाज में खूब सराहना की जा रही है। इस दौरान सरपंच संतोष बैनीवाल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पिछले पंचायत चुनाव के समय अमीलाल बैनीवाल की अगुवाई में दड़बा कलां के बैनीवाल परिवार को एकजुट  किया गया। इसके बाद से सभी सामाजिक कार्यों में ढोंकल परिवार के सदस्य मिल-जुलकर भाग ले रहे हैं।
सफलता की कहानी :  जैस्मिन लंबोरिया ने विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में 57 किलोग्राम भार वर्ग में दिलाया गोल्ड

ऐसे कार्य समाज को नई दिशा देते हैं- जिलाध्यक्ष संतोष बैनीवाल

जिलाध्यक्ष संतोष बैनीवाल ने कहा कि ऐसे कार्य समाज को नई दिशा देते हैं। जहां लोग शादियों में दिखावे के नाम पर लाखों-करोड़ों खर्च करते हैं, वहीं सिंवर परिवार ने यह सिद्ध कर दिया कि असली संपत्ति रिश्तों की पवित्रता है, न कि धन का प्रदर्शन। उन्होंने बताया कि दड़बा कलां से पूरा बैनीवाल परिवार और गांव की बड़ी संख्या में महिलाएं-पुरुष अपनी बहन का मायरा भरने पहुंचे और आशीर्वाद देकर रस्म पूरी की। कार्यक्रम के दौरान विजय सिंवर, महेंद्र, संदीप, डॉ. सुरजीत सिंह, जसवंत सिंह, रोहिताश, दारा सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान सभी लोगों ने कहा कि सिंवर परिवार की यह पहल आने वाले समय में समाज के लिए प्रेरणा बनेगी।

gold scam India
2.49 करोड़ लेकर दे गए नकली सोना! 50 तोले सोना भी ले गए, बदले में दिया पीतल!
Developed by Mukesh Gusaiana

TAGGED:अनोखे भात मायरासंतोष बैनीवालसिरसा न्यूज़
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article ऑगस्ट कोम्टे (Auguste Comte) के समाजशास्त्रीय विचार तथा तीन अवस्थाओं का सिद्धांत
Next Article अनोखी शादी की चर्चा चारों अनोखी शादी की चर्चा चारों और, हरियाणा से हेलीकॉप्टर पर विदाई, राजस्थान में उतरे दूल्हा दुल्हन तो देखने के लिए उमड़ी भीड़ 

ताजा खबरें

नहराणा लुहार मेले की खासियत: क्यों खास है देदा पीर मेला, जानिए जगराता, भंडारा और कुश्ती दंगल की पूरी कहानी
धार्मिक-आस्था
Deepanshu Jindal IAS
माधोसिंघाना में आईएएस दीपांशु जिंदल का स्वागत: आईएएस विजयवर्धन सारस्वत और उनकी पत्नी आईएएस रीतिका परम्परागत पहनावे में मंच पर पहुंचे
किसान सक्सेस स्टोरी सिरसा न्यूज
Anemia awareness Sirsa
छात्रों को सिखाए गए प्राथमिक उपचार के गुर, सिरसा स्कूल में हेल्थ कैंप आयोजित
सिरसा न्यूज स्वास्थ्य समाचार
ऐलनाबाद में हृदयविदारक घटना, पुत्र ने पिता को उतारा मौत के घाट
सिरसा न्यूज
sirsa news
सिरसा के गांव ढूकड़ा के खेतों में लगी आग, दमकल विभाग ने पाया काबू
कृषि न्यूज सिरसा न्यूज
Sirsa Heat Wave News 2026 
Sirsa Heat Wave Alert 2026: भीषण गर्मी व लू से बचाव के लिए नागरिक बरतें सावधानी
स्वास्थ्य समाचार
Weather Update chopta sirsa
Weather Update: चोपटा सिरसा में आंधी और बारिश की संभावना, आज हरियाणा-पंजाब-राजस्थान में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
कृषि न्यूज
gold scam India
2.49 करोड़ लेकर दे गए नकली सोना! 50 तोले सोना भी ले गए, बदले में दिया पीतल!
हरियाणा
नोहर अनाज मंडी में फसलों की बोली और ताज़ा भाव
Sirsa nohar mandi bhav today आज के ताजा अनाज भाव, किसानों के लिए बड़ी अपडेट
कृषि न्यूज मंडी भाव
अभी अभी हरियाणा में बड़ा हादसा : सीवर सफाई करते समय दो सफाई कर्मियों की मौत
Home
बागवानी किसानों को 6 करोड़ तक अनुदान! हरियाणा सरकार की नई योजना से बढ़ेगी आय
Home
NET exam qualified student सरोज NET
सरोज ने NET परीक्षा क्वालिफाई कर बढ़ाया गांव रुपाणा का मान, जमाल कॉलेज में खुशी का माहौल NET exam qualified student
Home
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?