Haryana Sonipat News: हरियाणा के सोनीपत में बड़ा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सवा 2 साल की मासूम बच्ची को बीच सड़क पर एक स्कूल बस ने कुचल दिया।जिसके बाद इस घटना का CCTV वायरल हो गया। इस घटना के बाद बच्ची की मौत हो गई।
बता दें कि बच्ची अपने भाई को स्कूल बस से बिठाने गई थी। वह भाई को देख खुशी से भाग पड़ी, वहीं आगे उसकी दादी जा रही थी। तभी पीछे से आ रही स्कूल बस ने बच्ची को कूचल दिया।
पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज किया है, और जांच में जुट गई है। हालांकि आसपास के लोगों का कहना है कि ड्राइवर ने भागने की कोशिश की थी, लेकिन लोगों ने पकड़कर उसे पुलिस को सौंप दिया।
बता दें कि सोनीपत में गन्नौर के गांव बड़ी में यह घटना हुई। बच्ची के पिता प्रदीप कुमार ने बताया है कि उनकी 2 बेटियां थीं। बड़ी बेटी प्रांजल थी, जो सवा 2 साल की थी। वहीं, दूसरी बच्ची अभी 3 महीने की है। फिलहाल परिवार में मातम पसरा हुआ है।
