सावन माह चल रहा है। मंदिरों में शिव भक्तपूजा पाठ कर रहे हैं। वहीं हरिद्वार से भक्तकावड़ लेकर आ रहे हैं। वैसे देखे तो बाबा भोलेनाथ का सबसे प्रिय माह सावन होता है और सावन मास में भगवान शिव की भक्ति और पूजा-आराधना करने से हर इच्छा पूरी होती है।
भक्त इस सावन माह में बाबा भोलेनाथ की कृपा दृष्टि पाने के लिए शहद, गंगाजल, धतूरा, भांग और बेलपत्र जैसी शिवलिंग पर उनकी प्रिय चीजें अर्पित करते हैं। इसी के साथ ही
सावन में शिवजी के मंत्रों और उनके नाम का जाप करना भी अति उत्तम माना जाता है.
शिवपुराण के अनुसार बाबा भगवान शिव के कुल मिलाकर 11 नाम हैं जिनका पूरे सावन माह नामजप करना बहुत ही फलदायी माना जाता है.
शिव भगवान के विभिन्न नाम जैसे पिनाकी, भीम, शंभू, कपाली आदि का जाप श्रद्धा और भक्ति के साथ करने से विशेष फायदा मिलता है. दोनों हाथ जोड़कर इन नामों का जाप करने से भगवान शिव की कृपा भी प्राप्त होती है।
इसी के साथ ही प्रतिदिन भगवान शिव के चमत्कारी मंत्रों का जाप करना भी किसी वरदान से कम नहीं माना जाता है।
मंत्र हैं- ऊं नम: शिवाय, ऊं नमो भगवते रुद्राय नम:, ऊं त्रयम्बकं यजामहे सुगंधिम पुष्टिवर्धनम, ऊं तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि.
शिवपुराण के अनुसार बाबा भगवान शिव के इन सभी मंत्रों का सावन माह में मंत्र जाप करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
