सिरसा। श्री विश्वकर्मा एजुकेशन ट्रस्ट, सिरसा की बैठक श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय में ट्रस्ट प्रधान ओमप्रकाश सुथार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वर्ष 2026 की छात्रवृत्ति के लिए प्राप्त आवेदनों की जांच की गई। जांच के बाद 53 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के लिए पात्र घोषित किया गया।
ट्रस्ट प्रधान ओमप्रकाश सुथार ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति राशि आगामी 18 अक्टूबर 2026 को श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय के प्रांगण में आयोजित समारोह में वितरित की जाएगी। इस दौरान 53 विद्यार्थियों को कुल 1.76 लाख रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी।
सिरसा से जोधपुर के लिए बस सेवा, चोपटा-भादरा-बीकानेर-नागौर होते हुए पहुंचेगी जोधपुर
इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए समारोह में 10 विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया जाएगा। ट्रस्ट की बैठक में छात्रवृत्ति आवेदनों की पात्रता और आगामी समारोह की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में ट्रस्ट के पूर्व प्रधान राधेश्याम जांगिड़, उपप्रधान हनुमान सिंह, उपप्रधान भजनलाल, उपप्रधान ओमप्रकाश रिसालियाखेड़ा, संरक्षक किशन लाल मोटयार, कोषाध्यक्ष भूप सिंह, सह कोषाध्यक्ष रतीराम दड़बा, सलाहकार सदस्य जगदीश चंद्र, चानण राम दड़बा, सदस्य भूपेंद्र कश्यप और पवन कुमार जांगड़ा सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

