Sirsa News: भावदीन और देसूजोधा में सेवा सेतु कैंप 25 सितंबर कोसिरसा के भावदीन और देसूजोधा में सेवा सेतु कैंप 25 सितंबर को

Sirsa News, 24 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत Sirsa जिले में सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए सेवा सेतु कैंप लगाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में 25 सितंबर को खंड sirsa के गांव भावदीन और खंड डबवाली के गांव देसूजोधा में विशेष कैंप आयोजित होंगे। कैंप में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर योजनाओं और सरकारी सेवाओं की जानकारी दी जाएगी। पात्र नागरिकों के आवेदन और पंजीकरण की प्रक्रिया मौके पर करने का प्रयास किया जाएगा।

अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने बताया कि कैंपों में नागरिकों की समस्याएं संबंधित विभागों के अधिकारी सुनेंगे। पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवेदन प्रक्रिया में सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।

Sirsa News: सिरसा के मल्लेका में बड़ा सड़क हादसा, 2 महिलाओं समेत 4 की मौत; मजदूरों से भरी ट्रॉली पलटी

जिला प्रशासन की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 28 सितंबर को नगर पालिका ऐलनाबाद और नगर पालिका रानियां, जबकि 29 सितंबर को बीडीपीओ कार्यालय ऐलनाबाद और बीडीपीओ कार्यालय रानियां में सेवा सेतु कैंप होंगे।

इसके बाद 30 सितंबर को गांव तलवाड़ा खुर्द और गांव खारियां, जबकि 1 अक्टूबर को गांव पोहड़का और गांव केहरवाला में कैंप लगाए जाएंगे। इनमें क्रमश: ऐलनाबाद और रानियां खंड के गांव शामिल हैं।

6 अक्टूबर को बीडीपीओ कार्यालय ओढ़ां और बीडीपीओ कार्यालय बड़ागुढ़ा, 7 अक्टूबर को गांव जगमालवाली और गांव बिरूवाला गुढ़ा तथा 8 अक्टूबर को गांव पन्नीवाला मोटा और गांव रोड़ी में सेवा सेतु कैंप आयोजित किए जाएंगे।

इसी तरह 13 अक्टूबर को बीडीपीओ कार्यालय नाथूसरी चौपटा और नगर पालिका कालांवाली, 14 अक्टूबर को गांव जमाल तथा 15 अक्टूबर को गांव डिंग में कैंप लगाए जाएंगे।

पहले आयोजित सेवा सेतु कैंपों में विभिन्न विभागों ने सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ नागरिकों की समस्याएं भी सुनी हैं। लाडो लक्ष्मी योजना, ऋण सहायता योजनाओं, पेंशन और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी व सहायता उपलब्ध कराई गई है।

प्रशासन ने नागरिकों से निर्धारित तिथि पर अपने नजदीकी सेवा सेतु कैंप में पहुंचने की अपील की है, ताकि पात्रता के अनुसार सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जरूरी जानकारी, आवेदन और पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कराई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *