सिरसा के मल्लेका के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्राले की भिड़ंत के बाद घटनास्थलसिरसा के मल्लेका के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्राले की भिड़ंत के बाद घटनास्थल

सिरसा न्यूज़ , 24 सितंबर 2026। मल्लेका में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत हो गई . सिरसा जिले के गांव मल्लेका के पास गुरुवार  की सुबह करीब 8:30 बजे ट्राला और मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत में दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई मजदूर घायल हुए हैं। मल्लेका में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत

 

 

ट्रैक्टर-ट्रॉली ऑटू हेड से नरमा चुनाई के लिए मजदूरों को लेकर पंजाब हेड की ओर जा रही थी। इसी दौरान सिरसा की तरफ से आ रहे ट्राले की उससे टक्कर हो गई और ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। शुरुआती जानकारी में दो मौतों की सूचना थी, बाद की अपडेट में मृतकों की संख्या चार हो गई।

ट्रॉली में सवार थे करीब 30 मजदूर

रिपोर्ट के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 30 मजदूर सवार थे। ये मजदूर ऑटू हेड से पंजाब हेड की तरफ नरमा चुनाई के लिए जा रहे थे। मल्लेका के पास सिरसा की ओर से आ रहे ट्राले की ट्रॉली से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर पलट गई। हादसे में दो महिला मजदूरों सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत होने की जानकारी सामने आई है, जबकि कई मजदूर घायल हुए।

घायलों को आसपास के लोगों की मदद से उपचार के लिए सिरसा पहुंचाया गया। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और राहत एवं बचाव का काम शुरू किया गया।

बड़ा हादसा: गोगामेड़ी जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 6 श्रद्धालुओं की मौत

ट्राले की चपेट में आया बाइक सवार

हादसे के दौरान मल्लेका की तरफ से ऐलनाबाद जा रहा एक मोटरसाइकिल सवार युवक भी ट्राले की चपेट में आ गया। ट्राला पलटने के बाद युवक उसके नीचे दब गया और उसकी भी मौके पर मौत हो गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान और दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर पुलिस जानकारी जुटा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *