Sirsa Sewa Setu CampSirsa Sewa Setu Camp

सिरसा, 22 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत 23 सितंबर को बीडीपीओ कार्यालय सिरसा और बीडीपीओ कार्यालय डबवाली परिसर में सेवा सेतु कैंप लगाए जाएंगे। कैंप में सुबह 9 बजे से विभिन्न विभागों की ओर से जनकल्याणकारी योजनाओं और सरकारी सेवाओं के स्टॉल लगाए जाएंगे। इनमें लाडो लक्ष्मी योजना, ऋण सहायता, पेंशन सहित अन्य योजनाओं की जानकारी और पात्र लोगों के पंजीकरण की सुविधा मिलेगी।

अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने बताया कि कैंपों का उद्देश्य लोगों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ आसानी से उपलब्ध करवाना है। कैंप में संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे और आमजन की समस्याएं मौके पर सुनी जाएंगी।

योजनाओं की जानकारी के साथ मौके पर होगा पंजीकरण

कैंप में विभिन्न विभाग अपनी-अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल लगाएंगे। पात्र लाभार्थियों का मौके पर पंजीकरण किया जाएगा और योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

सेवा सेतु कैंपों के जरिए नागरिकों को अलग-अलग विभागों के कार्यालयों में जाने के बजाय एक ही स्थान पर योजनाओं की जानकारी और आवेदन से जुड़ी सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। इससे पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया में सुविधा मिलेगी।

वंशिका ब्राइडल मेकअप व सैलून सिरसा ने पार्लर कोर्स पूरा करने पर बांटे सर्टिफिकेट, बेसिक से एडवांस मेकअप तक दिया प्रशिक्षण

अधिकारियों के सामने रख सकेंगे समस्याएं

कैंप के दौरान आमजन अपनी समस्याएं संबंधित विभाग के अधिकारियों के सामने रख सकेंगे। अधिकारियों की ओर से समस्याओं के समाधान के लिए मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई करने का प्रयास किया जाएगा।

प्रशासन ने पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे 23 सितंबर को सुबह 9 बजे बीडीपीओ कार्यालय सिरसा या बीडीपीओ कार्यालय डबवाली में पहुंचकर सेवा सेतु कैंप का लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *