Sirsa Beauty Parlour CourseSirsa Beauty Parlour Course

सिरसा। फ्रैंड्स कॉलोनी गली नंबर 5 स्थित वंशिका ब्राइडल मेकअप व सैलून वंशिका ब्राइडल मेकअप व सैलून में चलाया गया 90 दिन का पार्लर प्रशिक्षण कोर्स पूरा होने पर 20 सितंबर को छात्राओं को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को पार्लर से जुड़े बेसिक से लेकर एडवांस स्तर तक के काम सिखाए गए। अंतिम चरण में छात्राओं की परीक्षा ली गई और परिणाम के आधार पर प्रमाण-पत्र दिए गए।

प्रशिक्षण में छात्राओं को अलग-अलग सप्ताह में विभिन्न तकनीकों का अभ्यास कराया गया। पहले सप्ताह में मेहंदी, दूसरे सप्ताह में थ्रेडिंग, तीसरे और चौथे सप्ताह में वैक्सिंग व फेशियल का प्रशिक्षण दिया गया। पांचवें सप्ताह में हेयर कट और छठे-सातवें सप्ताह में हेयर स्टाइल सिखाया गया। इसके बाद मेकअप की एडवांस थ्योरी के साथ प्रैक्टिकल कराया गया।

कोर्स के अंतिम दिनों में छात्राओं का पेपर लिया गया। परिणाम तैयार होने के बाद 20 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम में उन्हें प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

चौधरी केआरएम कॉलेज जमाल की दो छात्राओं ने CDLU टॉप 10 मेरिट में मारी बाजी, ललिता चौथे और ज्योति छठे स्थान पर

छात्राओं ने सीखा पार्लर का काम

प्रशिक्षण में निशा कुमारी, सीरत, आंचल कुमारी, वंशिका कुमारी, सोनम गुप्ता, निधि कुमारी, संजना, लक्ष्मी कुमारी, गुंजन, निशा, कमलजीत कौर और अनतिमा सहित छात्राओं ने प्रशिक्षण लिया।

अध्यापिका बेबी यादव ने बताया कि यह कोर्स आरवी संस्था के साथ जुड़कर शुरू किया गया था। संस्था की ओर से प्रशिक्षण के दौरान पूरा सहयोग और पर्याप्त समय मिला। उन्होंने कहा कि छात्राओं ने प्रशिक्षण में रुचि दिखाई और प्रमाण-पत्र मिलने के बाद उनमें उत्साह देखने को मिला।

बेबी यादव ने कहा कि छात्राओं को उनकी मेहनत का परिणाम प्रमाण-पत्र के रूप में मिला तो उन्हें भी खुशी हुई। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

आगे भी शुरू होंगे प्रशिक्षण केंद्र

इस अवसर पर अनिल अरोड़ा ने छात्राओं को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ‘हुनर अपनाएं, रोजगार पाएं’ के संकल्प के तहत आगे भी प्रयास जारी रहेंगे। सिरसा शहर के साथ आसपास के गांवों में पार्लर और सिलाई प्रशिक्षण केंद्र शुरू करने की योजना पर काम किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लड़कियों को रोजगार से जुड़ा हुनर सीखने का अवसर मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *