shakkar-mandori-mother-daughter-death-sirsashakkar-mandori-mother-daughter-death-sirsa

सिरसा। नाथूसरी चौपटा थाना क्षेत्र के गांव शक्कर मंदोरी में विवाहिता और उसकी करीब दो वर्षीय बेटी की मौत के मामला सामने आया है। मृतका के भाई ने अपनी बहन और भांजी की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताते हुए ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मां के शव का सिरसा के नागरिक हस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं बेटी ने हिसार के निजी हस्पताल में आज दम तोड़ दिया।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, 20 सितंबर 2026 को नाथूसरी चौपटा थाना में FIR संख्या 0215 दर्ज की गई। शिकायत के मुताबिक मृतका कविता (32) की शादी 3 मार्च 2022 को शक्कर मंदोरी निवासी संदीप कुमार के साथ हुई थी। उनकी करीब दो वर्षीय बेटी सानवी थी।

मृतका के भाई का आरोप है कि शादी के बाद से ही कविता को ससुराल पक्ष की ओर से दहेज को लेकर परेशान किया जा रहा था। परिवार की ओर से कई बार बातचीत और पंचायत के माध्यम से मामला सुलझाने का प्रयास भी किया गया।

वंशिका ब्राइडल मेकअप व सैलून सिरसा ने पार्लर कोर्स पूरा करने पर बांटे सर्टिफिकेट, बेसिक से एडवांस मेकअप तक दिया प्रशिक्षण

शिकायत के अनुसार, 14 सितंबर को कविता का पति उसे मायके से वापस ससुराल लेकर गया था। 20 सितंबर को दोपहर करीब 1:35 बजे कविता की अपने भाई से फोन पर बातचीत हुई। इसके बाद परिवार को सूचना मिली कि कविता जल गई है। मौके पर पहुंचने पर कविता गंभीर रूप से जली हुई अवस्था में मिली, और उसकी मौके पर मौत हो गई । जबकि उसकी करीब दो वर्षीय बेटी सानवी भी झुलसी हुई थी। जिसे सिरसा दाखिल करवाया गया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हिसार रैफर कर दिया। उपचार के दौरान मासूम बेटी सानवी की भी मौत हो गई।

मृतका के भाई ने मौत को सामान्य घटना न मानते हुए हत्या की आशंका जताई है। शिकायत में पति संदीप कुमार, सास शांति देवी, ससुर ओम प्रकाश, ननद पर प्रताड़ना और घटना में संलिप्तता के आरोप लगाए गए हैं।

पुलिस ने BNS की धारा 3(5), 61, 80 और 85 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्या की आशंका और अन्य आरोपों की पुष्टि जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *