सिरसा में हरियाणा ग्रामीण महोत्सव में महिला स्वयं सहायता समूह के उत्पादों की प्रदर्शनी की एआई से बनी सांकेतिक फोटोसिरसा में हरियाणा ग्रामीण महोत्सव में महिला स्वयं सहायता समूह के उत्पादों की प्रदर्शनी की एआई से बनी सांकेतिक फोटो

चोपटा प्लस, 29 अक्टूबर 2026: ग्रामीण महिलाओं के हुनर और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए नाबार्ड की ओर से 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को सिरसा के बाल भवन, बरनाला रोड में हरियाणा ग्रामीण महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस दो दिवसीय महोत्सव में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। महोत्सव में हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाली महिला स्वयं सहायता समूहों की ओर से तैयार किए गए हस्तनिर्मित और स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री की जाएगी।

नाबार्ड जिला विकास प्रबंधक स्वरदीप सिंह ने बताया कि इस महोत्सव का मकसद ग्रामीण महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों की पहचान बनाने, ग्राहकों से सीधे जुड़ने और बाजार में नए अवसर तलाशने का मंच देना है। प्रदर्शनी में हस्तशिल्प, कढ़ाई और पारंपरिक कलाकृतियों, खाद्य प्रसंस्करण उत्पादों, घरेलू उपयोग की वस्तुओं तथा अन्य ग्रामीण उत्पादों को शामिल किया जाएगा।

इस पहल से आम लोगों को स्थानीय उत्पाद खरीदने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा, जिससे महिला उद्यमियों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में मदद मिलेगी।

Sirsa News: सिरसा में 21 नवंबर को लगेगी विशेष लोक अदालत, चेक बाउंस के मामलों का होगा निपटारा

बच्चों के लिए टैलेंट हंट कॉन्टेस्ट

महोत्सव को परिवारों और बच्चों के लिए खास आकर्षक बनाने के लिए टैलेंट हंट कॉन्टेस्ट का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें बच्चे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों के लिए आकर्षक उपहार भी रखे गए हैं। इच्छुक अभिभावक पंजीकरण और जानकारी के लिए 82220-00050 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

आयोजकों ने सिरसा और आसपास के क्षेत्रों के सभी परिवारों, युवाओं और नागरिकों से अपील की है कि वे सपरिवार महोत्सव में पहुंचकर ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों की खरीदारी करें और उनके हुनर को प्रोत्साहित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *