सिरसा। क्षेत्र के लोगों के लिए 27 सितंबर को गुरुद्वारा चोरमार में नि:शुल्क जनरल, आंखों और दांतों की जांच शिविर लगाया जाएगा। न्यू लाइफ केयर हॉस्पिटल, सिरसा एवं बाबा बिहारी नेत्रालय की ओर से स्व. डॉ. शीला बागला की स्मृति में आयोजित इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श देंगे।
शिविर का आयोजन रविवार, 27 सितंबर 2026 को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरू गिजवानी, एमडी (जनरल मेडिसिन) एवं हृदय रोग, मधुमेह व बीपी विशेषज्ञ डॉ. दिनेश कुमार गिजवानी और दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. शुभम आहूजा मरीजों को सेवाएं देंगे।
आंखों, दांतों, शुगर और बीपी की जांच
शिविर में आंखों की जांच के साथ मधुमेह और रक्तचाप की जांच की जाएगी। इसके अलावा दांतों की जांच और रक्त जांच सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। जांच के बाद चिकित्सकों की टीम मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी जरूरी सलाह भी देगी।
आयोजकों के अनुसार शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय पर जांच कराने और उचित चिकित्सकीय सलाह उपलब्ध करवाना है।
सिकंदरपुर में 57 मकानों पर चला बुलडोजर, आशियाने टूटते देख रो पड़ीं महिलाएं
क्षेत्रवासियों से शिविर का लाभ लेने की अपील
बाबा बिहारी नेत्रालय और दशमेश युवा क्लब की ओर से क्षेत्रवासियों से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की गई है।
शिविर से संबंधित जानकारी के लिए 95885-50650, 70566-06071, 98134-15612 और 98969-70832 पर संपर्क किया जा सकता है।

