गोगामेड़ी मेले में गोगाजी मंदिर के दर्शन के लिए लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतारगोगामेड़ी मेले में गोगाजी मंदिर के दर्शन के लिए लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतार

हनुमानगढ़। उत्तर भारत के प्रसिद्ध गोगामेड़ी मेले में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। पांच दिवसीय विशेष मेले के दौरान हर दिन एक लाख से अधिक श्रद्धालु गोगाजी के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर तक पहुंचने के लिए करीब चार किलोमीटर लंबी कतारें लगीं। भीड़ का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए करीब छह घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। इसके बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखाई दे रही।

गोगामेड़ी में राजस्थान के साथ ही हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और अन्य राज्यों से एक लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल यात्राओं और जत्थों के रूप में यहां पहुंच रहे हैं। कई श्रद्धालु ध्वजा लेकर तो कई परिवार सहित गोगाजी के दरबार में माथा टेकने पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर में लगातार जयकारे गूंज रहे हैं।

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए देवस्थान विभाग व प्रशासन और पुलिस की ओर से भीड़ नियंत्रण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। गोगामेड़ी मेले में दूसरे राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। हरियाणा और पंजाब से बड़ी संख्या में श्रद्धालु जत्थों के साथ पहुंच रहे हैं।

गोगामेड़ी मेला 2026: गोगा नवमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई धोक

गोगामेड़ी श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, रेलवे ने आज से शुरू की मेला स्पेशल ट्रेन, देखें टाइम टेबल और रूट

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और मथुरा क्षेत्र से भी श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है। कई श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, बसों और निजी वाहनों से पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं के लिए सेवादारों की ओर से रास्ते में जगह-जगह पानी, भोजन और विश्राम की व्यवस्थाएं भी की गई हैं। सामाजिक और धार्मिक संगठनों की ओर से भंडारे लगाए जा रहे हैं। इन भंडारों में श्रद्धालुओं को भोजन और पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।

पैदल आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कई स्थानों पर सेवा शिविर भी लगाए गए हैं। श्रद्धालुओं की कतारों को व्यवस्थित करने के साथ वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया जा रहा है। मेले में खोया-पाया केंद्र, चिकित्सा सहायता और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। हनुमानगढ़. गोगामेड़ी मेले के दौरान ली गई ड्रोन फोटो। इसमें मंदिर आकर्षक लाइटों से जगमगाता दिखा।

सहायक आयुक्त, देवस्थान विभाग, हनुमानगढ़ गौरव सोनी ने बताया की इन 5 दिनों में ज्यादा रहती है भीड़, सभी व्यवस्थाएं पूरी हैं गोगानवमी को लेकर पांच दिनों में श्रद्धालुओं की भीड़ ज्यादा रहती है। रोज लगभग एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं के लिए पूरी व्यवस्था की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *