choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • Home
  • हरियाणा
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
  • कृषि न्यूज
  • शिक्षा व रोजगार
  • खेल समाचार
  • स्वास्थ्य समाचार
  • धार्मिक-आस्था
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
  • Home
  • हरियाणा
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
  • कृषि न्यूज
  • शिक्षा व रोजगार
  • खेल समाचार
  • स्वास्थ्य समाचार
  • धार्मिक-आस्था
Search
  • Home
  • हरियाणा
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
  • कृषि न्यूज
  • शिक्षा व रोजगार
  • खेल समाचार
  • स्वास्थ्य समाचार
  • धार्मिक-आस्था
Follow US
Home » गुलामी चाहे तन की हो या मन की किसी को सुख नहीं दे सकती -: सतगुरु कंवर साहेब
Home

गुलामी चाहे तन की हो या मन की किसी को सुख नहीं दे सकती -: सतगुरु कंवर साहेब

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: August 16, 2021
Share
6 Min Read

 


रुपावास, सिरसा,नाथूसरी चौपटा।।

जिस आजादी का नमाज पर्व मना रहे हैं वो आजादी हमारे असंख्य शहीदों के बलिदान से आई है। सोच कर देखो उन महापुरुषों ने कितने कष्ट सहे होंगे। अपनी खुशियों को भेंट चढ़ा कर उन्होंने हमें खुशी दी। गुलामी चाहे तन की हो या मन की किसी को सुख नहीं दे सकती। लेकिन क्या हम अपने वीर शहीदों के बलिदान का सही मायने में ऋण उतार रहे हैं। उन महापुरुषों का ऋण उतरेगा अपने समाज को और देश को खुशहाल बना कर और देश खुशहाल तभी होगा जब इस देश का प्रत्येक नागरिक जीवन जीने का सही तरीका अपना लेगा। जीवन जीने का सही तरीका है इन्सानी चोले को सार्थक करना और ये सन्तो की शरणाई से ही सम्भव है। यह सत्संग वचन परमसंत सतगुरु कंवर साहेब जी महाराज ने रूपावास गांव में स्थित राघास्वामी आश्रम में फरमाए।स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए हुजूर कंवर साहेब जी कहा कि हम बुरी भावना को त्यागने का संकल्प उठाएं और अच्छा जीवन जीने का मार्ग खोजे।बुराइयों को त्यागे बिना हम अच्छाई को अपने अंतर में नहीं उतार सकते।

अभी अभी हरियाणा में बड़ा हादसा : सीवर सफाई करते समय दो सफाई कर्मियों की मौत
Developed by Mukesh Gusaiana

उन्होंने कहा कि मत भूलो कि जब इंसान पर बुराइयों का भार चढ़ जाता है तो उसे अनेको कष्ट उठाने पड़ते हैं। पूर्व के जन्मों के बुरे कर्मो का लेखा आप इस जीवन में मिटा सकते हो।पूर्ण सन्त सतगुरु की शरण में जा कर आप ना सिर्फ आप अपने कर्मो से छुटकारा पा सकते हो बल्कि इस संसार से आवनजान से मुक्ति भी पा सकते हो। गुरु महाराज  ने फरमाया कि आजादी के पर्व के साथ साथ आज गोस्वामी तुलसीदास जी का जन्मदिवस भी है।गोस्वामी तुलसीदास जी बारह महीने अपनी माता के गर्भ में रहे।जन्म से ही उनके अंदर बतीस दांत थे और पैदा होते ही उनके मुख से रोने की जगह राम नाम निकला था।गोस्वामी तुलसीदास जी ने रामचरित मानस की रचना कर जनमानस में श्री रामचन्द्र जी की कथा को जन जन में प्रचलित किया। जिसका ख्याल ऊंचा होता है वही परमात्मा का गुणगान कर सकता है और उनकी सम्भाल भी स्वयम परमात्मा ही करता है।हुजूर महाराज जी ने कहा कि हमारा जन्म ही सदकार्यो के लिए हुआ है लेकिन काल और माया के फन्दों में हमने अपने आप इतना उलझा लिया कि हमें अच्छे कर्मों का ख्याल ही नही आता।

उन्होंने कहा कि जिस तुलसीदास जी को इस जगत ने ठोकर मारी उन्होंने अपने संकल्प से स्वयं हनुमान जी के साक्षात दर्शन किये। उन्होंने कहा कि जब तुलसीदास जी राम कथा करते थे तो हनुमान जी साक्षात उपस्थित रहते थे। हनुमान जी की कृपा से ही तुलसीदास जी ने रामचन्द्र जी के दर्शन किये थे।गुरु महाराज जी ने कहा कि तुलसीदास जी द्वारा रचित महाग्रन्थ से हमें समाजिक मूल्यों का बोध होता है।रामचरित मानस के एक वचन मात्र से ही आपकी जिज्ञासाएं समाप्त हो जाएंगी।हुजूर महाराज जी ने कहा ज्ञान का तो एक पलका ही आपका जीवन बदल देगा।

बागवानी किसानों को 6 करोड़ तक अनुदान! हरियाणा सरकार की नई योजना से बढ़ेगी आय
Developed by Mukesh Gusaiana

तुलसीदास जी के साथ भी यही हुआ था।उनकी पत्नी ने उन्हें कहा था कि जितनी नियत आपकी काम वासनाओ में है उतनी ही यदि हरि में हो जाये तो आपका जीवन सफल है। हुजूर ने कहा कि सच है कि जो मन से वचन से और कर्म से पवित्र हो जाता है वो ना सिर्फ खुद का अपितु लाखो करोड़ो का जीवन भी सफल बना देता है।उन्होंने कहा कि आपके अंदर सामर्थ्य है शक्ति है लेकिन उसका उपयोग करना नहीं आता है।अपने लालच के लिए किसी को कष्ट ना दो।अपने स्वार्थ के लिये किसी को तकलीफ ना दो।अगर अपने जैसा जीव दुसरो को मान लोगे तो आपके ख्यालात ऊंचे रहेंगे।उन्होंने कहा कि निर्लेप होकर सच्चे खोजी बन जाओगे तो आपको भी तुलसीदास जी की ही भांति परमात्मा के दर्शन हो जाएंगे।जिस गुरु ने आपकी दुर्मति दूर की है उसे कभी मत भूलो।कोई झूठ कपट पाप करने से पहले विचार करो कि इसका सबसे बड़ा दुष्परिणाम स्वयं आपको ही मिलेगा।हुजूर महाराज जी ने कहा इंसान का जातीय गुण भलाई का है लेकिन गलत संगत के कारण हम बुराइयों में लिप्त होते जाते हैं।सत्संग में जाकर भी यदि हृदय से बुराई नहीं निकली,पाप कर्मों से निजात नहीं पाई तो समझो कमी आपकी अपनी है। 

उन्होंने कहा कि जिसका जैसा गुण होता है वो वैसा ही दूसरों पर भी छोड़ता है।जैसे बदबू वाली वस्तु को एक जगह रखकर वहां से हटा भी लोगे तो भी उस जगह पर काफी देर तक बदबू रहेगी वैसे ही बुरे व्यक्ति की संगत करने के बाद आपके अंदर भी बुराइयां रहेंगी ही रहेंगी।इसलिए बुरे का संग मत करो।हमारे कर्म हम स्वयं बनाते हैं।मन वचन और कर्म से पाक पवित्र रहो।अगर आपकी भक्ति और आस्था पक्की है तो पूरी कायनात आपकी मदद में लग जाती है।गुरु महाराज जी ने कहा जो हमें सच्चा मार्ग दिखा दे वही हमारा गुरु है।गुरु नाम ज्ञान का है।गुरु आपके मार्ग अवरुद्ध नहीं करता बल्कि आपके सामने अनेको मार्ग खोलता है।

NET exam qualified student सरोज NET
सरोज ने NET परीक्षा क्वालिफाई कर बढ़ाया गांव रुपाणा का मान, जमाल कॉलेज में खुशी का माहौल NET exam qualified student
Developed by Mukesh Gusaiana

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article श्री बालाजी सेवा समिति नाथूसरी चौपटा के पदाधिकारियों की बैठक 16 अगस्त को
Next Article Sirsa ।। राष्ट्रीय लोक अदालत 11 सितंबर को, इन मामलों को रखा जाता है लोक अदालत में

ताजा खबरें

नहराणा लुहार मेले की खासियत: क्यों खास है देदा पीर मेला, जानिए जगराता, भंडारा और कुश्ती दंगल की पूरी कहानी
धार्मिक-आस्था
Deepanshu Jindal IAS
माधोसिंघाना में आईएएस दीपांशु जिंदल का स्वागत: आईएएस विजयवर्धन सारस्वत और उनकी पत्नी आईएएस रीतिका परम्परागत पहनावे में मंच पर पहुंचे
किसान सक्सेस स्टोरी सिरसा न्यूज
Anemia awareness Sirsa
छात्रों को सिखाए गए प्राथमिक उपचार के गुर, सिरसा स्कूल में हेल्थ कैंप आयोजित
सिरसा न्यूज स्वास्थ्य समाचार
ऐलनाबाद में हृदयविदारक घटना, पुत्र ने पिता को उतारा मौत के घाट
सिरसा न्यूज
sirsa news
सिरसा के गांव ढूकड़ा के खेतों में लगी आग, दमकल विभाग ने पाया काबू
कृषि न्यूज सिरसा न्यूज
Sirsa Heat Wave News 2026 
Sirsa Heat Wave Alert 2026: भीषण गर्मी व लू से बचाव के लिए नागरिक बरतें सावधानी
स्वास्थ्य समाचार
Weather Update chopta sirsa
Weather Update: चोपटा सिरसा में आंधी और बारिश की संभावना, आज हरियाणा-पंजाब-राजस्थान में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
कृषि न्यूज
gold scam India
2.49 करोड़ लेकर दे गए नकली सोना! 50 तोले सोना भी ले गए, बदले में दिया पीतल!
हरियाणा
नोहर अनाज मंडी में फसलों की बोली और ताज़ा भाव
Sirsa nohar mandi bhav today आज के ताजा अनाज भाव, किसानों के लिए बड़ी अपडेट
कृषि न्यूज मंडी भाव
अभी अभी हरियाणा में बड़ा हादसा : सीवर सफाई करते समय दो सफाई कर्मियों की मौत
Home
बागवानी किसानों को 6 करोड़ तक अनुदान! हरियाणा सरकार की नई योजना से बढ़ेगी आय
Home
NET exam qualified student सरोज NET
सरोज ने NET परीक्षा क्वालिफाई कर बढ़ाया गांव रुपाणा का मान, जमाल कॉलेज में खुशी का माहौल NET exam qualified student
Home
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?