choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • Home
  • हरियाणा
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
  • कृषि न्यूज
  • शिक्षा व रोजगार
  • खेल समाचार
  • स्वास्थ्य समाचार
  • धार्मिक-आस्था
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
  • Home
  • हरियाणा
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
  • कृषि न्यूज
  • शिक्षा व रोजगार
  • खेल समाचार
  • स्वास्थ्य समाचार
  • धार्मिक-आस्था
Search
  • Home
  • हरियाणा
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
  • कृषि न्यूज
  • शिक्षा व रोजगार
  • खेल समाचार
  • स्वास्थ्य समाचार
  • धार्मिक-आस्था
Follow US
Home » कुम्हारिया में ढाई साल पहले हुई महिला हत्या मामले में बड़ा फैसला : महिला की हत्या कर लोकेट छीनने वाले युवक को उम्रकैद व एक लाख रुपये जुर्माने की सजा, लोकेट खरीदने वाले सुनार को भी सुनाई 3 साल सजा, जाने पूरा मामला…
Home

कुम्हारिया में ढाई साल पहले हुई महिला हत्या मामले में बड़ा फैसला : महिला की हत्या कर लोकेट छीनने वाले युवक को उम्रकैद व एक लाख रुपये जुर्माने की सजा, लोकेट खरीदने वाले सुनार को भी सुनाई 3 साल सजा, जाने पूरा मामला…

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: July 10, 2023
Share
6 Min Read

 

नशा खरीदने के लिए पैसों की जरूरत थी,खेत में हरा चारा काट रही चाची के गले में सोने का लॉकेट लटकता देख कर दी थी हत्या, गले से लॉकेट निकालने के बाद लाश को फेंक दिया था कुएं में, मृतका के बच्चों को दी जाएगी जुर्माना राशि




सिरसा न्यूज़, chopta plus news : हरियाणा के सिरसा जिले के  गांव कुम्हारिया में अढाई साल पहले हुई महिला हत्या मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट सिरसा  (Fast track court sirsa) का बड़ा फैसला  आया  है.  


अपने खेत में हरा चारा काट रही महिला मैना   देवी  की हत्या कर शव कुएं में फेंकने के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट सिरसा  (Fast track court sirsa) ने आरोपी युवक संदीप कुमार को दोषी करार देते हुए उम्रकैद व एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जबकि मृतका का सोने का लॉकेट खरीदने वाले सुनार जगत सिंह को 3 साल कैद व 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा दी है।  जुर्माना राशि मृतका के बच्चों को दी जाएगी। इस मामले के मुख्य आरोपी पवन कुमार की मामले की सुनवाई के दौरान मौत हो गई थी। 

अभी अभी हरियाणा में बड़ा हादसा : सीवर सफाई करते समय दो सफाई कर्मियों की मौत
Developed by Mukesh Gusaiana


पवन और संदीप दोनों नशे के आदि थे और दोनों को नशा खरीदने के लिए पैसों की जरूरत थी। इसलिए दोनों ने खेत में काम कर रही मैना देवी की हत्या कर उसके गले से सोने का लोकेट छीन लिया और उसे 7 हजार में बेचकर उक्त पैसों ने नशा खरीदा। आरोपियों के खिलाफ थाना नाथुसरी चोपटा पुलिस ने जनवरी 2021 में मामला  दर्ज किया था।


यह था मामला 

मामले के अनुसार गांव कुम्हारिया निवासी पवन उर्फ सदरदार व संदीप उर्फ रमन नशे के आदी थे। दोनों को हररोज नशा खरीदने के लिए पैसों की जरूरत पड़ती थी। 7 जनवरी 2021 को पवन व संदीप के पास नशा खरीदने के लिए पैसे नहीं थे। इसलिए दोनों ने खेड़ी रोड पर राहगीर को लूटने की योजना बनाई। शाम तक कोई अकेला व्यक्ति रोड पर नहीं आया। इसके बाद दोनों खेतों में जाने लगे। इसी दौरान दोनों चाचा जगदीश के खेत के पास पहुंचे। यहां पर पवन को अपनी चाची मैना देवी अकेली खेत में काम करती हुई दिखाई दी। उसके गले में सोने का लोकेट लटक रहा था। लोकेट को देखकर पवन के दिमाग में आया कि क्यों न लोकेट लूटकर अपने नशे की पूर्ति की जाए। इसके बाद पवन व संदीप ने ट्यूबेल के पास पड़ी मोटी लकड़ी को उठा लिया और चाची मैना  देवी के सिर पर वार किया। जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद संदीप ने उसकी गर्दन दबा दी जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसके गले से संदीप ने सोने का लोकेट निकाल लिया और लाश का कुंए में फेंक दिया।  मैना  देवी घर नहीं लौटी तो परिवार वाले उसकी तलाश में जुट गए। अगले दिन घरवालों को ट्यूबेल के कुएं में उसकी लाश मिली। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि पवन व संदीप को बीते दिवस शाम को खेतों के आसपास देखा गया था। इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया और कड़ी पूछताछ के बाद दोनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया। सुनार जगत सिंह ने को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर मृतका मैंना देवी का लोकेट बरामद कर लिया।



7 हजार में सुनार को बेचा था लोकेट

बागवानी किसानों को 6 करोड़ तक अनुदान! हरियाणा सरकार की नई योजना से बढ़ेगी आय
Developed by Mukesh Gusaiana

इसके बाद संदीप लोकेट लेकर गांव कागदाना स्थित जय मां ज्वैलर्स दुकान में गया और उसके मालिक जगत सिंह को सोने का लॉकेट चोरी का कहकर 7 हजार में बेच दिया। संदीप ने इसमें से 3500 रुपये पवन को देने थे। एक हजार रुपये संदीप ने खाने-पीने में खर्च कर दिए और 6 हजार रुपये बैड में छिपाकर रख दिए।




मां-बाप बूढ़े हैं की दुहाई देकर कोर्ट से मांगी रहम 

मामले में दोषी संदीप व जगत सिंह ने न्यायाधीश प्रवीण कुमार से सजा में नरमी बरतने की गुहार लगाई थी। संदीप ने न्यायाधीश से कहा कि उसके माता-पिता वृद्ध हैं और वह अकेला ही कमाने वाला है। वह नाई की दुकान में काम करता था। उसके अलावा बूढ़े मां-बाप की देखभाल करने वाला कोई नहीं है। जगत सिंह ने कहा कि पूरे परिवार की जिम्मेदारी उसी पर है।



NET exam qualified student सरोज NET
सरोज ने NET परीक्षा क्वालिफाई कर बढ़ाया गांव रुपाणा का मान, जमाल कॉलेज में खुशी का माहौल NET exam qualified student
Developed by Mukesh Gusaiana

सजा ए मौत की श्रेणी में नहीं आता यह मामला

दोषियों की गुहार सुनने के बाद न्यायाधीश प्रवीण कुमार ने कहा कि महिला की बेरहमी से हत्या की गई थी। इसलिए संदीप किसी भी दया का पात्र नहीं है। आईपीसी की धारा 302 में केवल दो ही सजा का प्रावधान है। एक तो आजीवन कारावास व दूसरा मृत्युदंड के साथ-साथ जुर्माना। सजा ए मौत दुर्लभतम मामलों में ही दी सजा सकती है,वर्तमान मामला उस श्रेणी में नहीं आता।


TAGGED:#chopta plusHaryanahindi newssirsanewsकुम्हारियाताजा खबरमैना देवीसिरसा न्यूज़
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जाने सभी 12 राशियों का राशिफल, today horoscope
Next Article मौसम पूर्वानुमान : जाने हरियाणा में कब होगी बारिश

ताजा खबरें

नहराणा लुहार मेले की खासियत: क्यों खास है देदा पीर मेला, जानिए जगराता, भंडारा और कुश्ती दंगल की पूरी कहानी
धार्मिक-आस्था
Deepanshu Jindal IAS
माधोसिंघाना में आईएएस दीपांशु जिंदल का स्वागत: आईएएस विजयवर्धन सारस्वत और उनकी पत्नी आईएएस रीतिका परम्परागत पहनावे में मंच पर पहुंचे
किसान सक्सेस स्टोरी सिरसा न्यूज
Anemia awareness Sirsa
छात्रों को सिखाए गए प्राथमिक उपचार के गुर, सिरसा स्कूल में हेल्थ कैंप आयोजित
सिरसा न्यूज स्वास्थ्य समाचार
ऐलनाबाद में हृदयविदारक घटना, पुत्र ने पिता को उतारा मौत के घाट
सिरसा न्यूज
sirsa news
सिरसा के गांव ढूकड़ा के खेतों में लगी आग, दमकल विभाग ने पाया काबू
कृषि न्यूज सिरसा न्यूज
Sirsa Heat Wave News 2026 
Sirsa Heat Wave Alert 2026: भीषण गर्मी व लू से बचाव के लिए नागरिक बरतें सावधानी
स्वास्थ्य समाचार
Weather Update chopta sirsa
Weather Update: चोपटा सिरसा में आंधी और बारिश की संभावना, आज हरियाणा-पंजाब-राजस्थान में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
कृषि न्यूज
gold scam India
2.49 करोड़ लेकर दे गए नकली सोना! 50 तोले सोना भी ले गए, बदले में दिया पीतल!
हरियाणा
नोहर अनाज मंडी में फसलों की बोली और ताज़ा भाव
Sirsa nohar mandi bhav today आज के ताजा अनाज भाव, किसानों के लिए बड़ी अपडेट
कृषि न्यूज मंडी भाव
अभी अभी हरियाणा में बड़ा हादसा : सीवर सफाई करते समय दो सफाई कर्मियों की मौत
Home
बागवानी किसानों को 6 करोड़ तक अनुदान! हरियाणा सरकार की नई योजना से बढ़ेगी आय
Home
NET exam qualified student सरोज NET
सरोज ने NET परीक्षा क्वालिफाई कर बढ़ाया गांव रुपाणा का मान, जमाल कॉलेज में खुशी का माहौल NET exam qualified student
Home
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?