choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • Home
  • हरियाणा
  • Chopta Sirsa News
  • अजब गजब
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • Health
  • Mandi Bhav
  • Yojana
  • Agriculture
  • Rashifal
  • Jobs
  • Education
  • Chopta Sirsa News
  • Haryana News
    • Fatehabad News
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
  • Home
  • हरियाणा
  • Chopta Sirsa News
  • अजब गजब
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • Health
  • Mandi Bhav
  • Yojana
  • Agriculture
  • Rashifal
  • Jobs
  • Education
  • Chopta Sirsa News
  • Haryana News
Search
  • Home
  • हरियाणा
  • Chopta Sirsa News
  • अजब गजब
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • Health
  • Mandi Bhav
  • Yojana
  • Agriculture
  • Rashifal
  • Jobs
  • Education
  • Chopta Sirsa News
  • Haryana News
    • Fatehabad News
Follow US
Home » Sirsa News: सिरसा के शहर, ऐलनाबाद, ओढा, डबवाली की वैध कॉलोनियों की लिस्ट
Home

Sirsa News: सिरसा के शहर, ऐलनाबाद, ओढा, डबवाली की वैध कॉलोनियों की लिस्ट

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: August 28, 2025
Share
5 Min Read
Sirsa News” : नगरपरिषद-नगरपालिका क्षेत्रों से बाहर जिला के विभिन्न कस्बों में बनी वैध कॉलोनियों में खाली प्लॉट या मकान के लिए आम नागरिकों को एनओसी प्राप्त करने के लिए किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। जिलावासी डीटीपी विभाग की वैबसाइट  https://tcpharyana.gov.in/ पर जाकर न केवल एनओसी प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं बल्कि जिला में वैध कॉलोनियों की पूरी जानकारी भी ले सकते हैं।
इस वेबसाइट पर जिला में वैध कॉलोनी के नक्शे व बाउंड्री जैसी पूरी जानकारी उपलब्ध है। एनओसी के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय आवेदक को वेबसाइट  https://tcpharyana.gov.in/ पर जाकर राइट साइड के ई-गवर्नेंस मेन्यू के पहले ऑप्शन ‘न्यू यूजर – रजिस्टर हेयर’ पर पंजीकरण कर, उसके बाद यूजर लॉगइन में जाकर डिटेल सब्मिट कर आवेदन करना होगा।
जिला नगर योजनाकार कर्मवीर झाझडिय़ा ने बताया कि फिलहाल जिला के विभिन्न कस्बों में 22 कॉलोनियां वैध हैं। जोकि नगरपरिषद, नगरपालिका क्षेत्रों से बाहरी सीमा में स्थित हैं। इन कॉलोनियों में खाली भूखंड या मकान की क्रय-विक्रय व अन्य कार्य हेतू एनओसी प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है, जिसके बाद विभाग द्वारा तय समय में एनओसी जारी की जाती है।

जिला के विभिन्न कस्बों में ये हैं वैध कॉलोनी

सिरसा कस्बे के कंगनपुर क्षेत्र में बालाजी कॉलोनी (क्षेत्रफल 4.09 एकड़), शाहपुर बेगू क्षेत्र में रहमत कॉलोनी (क्षेत्रफल 40.34 एकड़), शाहपुर बेगू क्षेत्र में सुखचैन कॉलोनी (क्षेत्रफल 31.70 एकड़), शाहपुर बेगू क्षेत्र स्थित ही रहमत कॉलोनी अरनियांवाली रोड (क्षेत्रफल 4.69 एकड़), कंगनपुर क्षेत्र में कंगनपुर कॉलोनी (क्षेत्रफल 8.26 एकड़), ऐलनाबाद कस्बे में ढाणी जाटान क्षेत्र में जनता कालोनी (क्षेत्रफल 10.23 एकड़), ऐलनाबाद क्षेत्र में आदर्श नगर भाई कन्हैया कालोनी (क्षेत्रफल 21.14 एकड़), ऐलनाबाद क्षेत्र में शहीद भगत सिंह कालोनी (क्षेत्रफल 15.64 एकड़), ढाणी जाटान में मॉडल टाउन कॉलोनी (क्षेत्रफल 13.25 एकड़),
सुंदर नगर कालोनी (क्षेत्रफल 9.73 एकड़), गुरु नानक कॉलोनी (क्षेत्रफल 25.53 एकड़), पीर कॉलोनी (क्षेत्रफल 19.71 एकड़) वैध कालोनी हैं। इसी तरह सिरसा कस्बे के क्षेत्र नेजाडेला कला में गुरु दक्ष प्रजापति कॉलोनी (क्षेत्रफल 3.12 एकड़), कंगनपुर क्षेत्र में गिल कॉलोनी (क्षेत्रफल 2.03 एकड़), शाहपुर बेगू क्षेत्र में शिव कॉलोनी (क्षेत्रफल 11.57 एकड़), वैदवाला क्षेत्र में वैदवाला कालोनी (क्षेत्रफल 3.29 एकड़), डबवाली कस्बे के डबवाली क्षेत्र में श्री गुरु तेग बहादुर जी नगर कॉलोनी (क्षेत्रफल 15.96 एकड़), रानियां कस्बे के अभोली क्षेत्र में गोबिंदपुरा कॉलोनी (क्षेत्रफल 2.02 एकड़), ऐलनाबाद कस्बे के ऐलनाबाद क्षेत्र में गोकुलपुर कॉलोनी (क्षेत्रफल 3.10 एकड़), ढाणी जाटान क्षेत्र में मॉडल टाउन कॉलोनी (क्षेत्रफल 12.43 एकड़), ऐलनाबाद क्षेत्र में बीडीओ कालोनी (क्षेत्रफल 6.42 एकड़) तथा सिरसा कस्बे के शाहपुर बेगू क्षेत्र में शांति नगर कॉलोनी (क्षेत्रफल 6.01 एकड़) वैध कॉलोनी है।
उन्होंने बताया कि इन वैध कालोनियों में भूखंड धारकों से भवन नक्शों के अनुमोदन, भूखंडों के क्रय-विक्रय तथा ऑक्यूपैंसी सर्टिफिकेट आदि जो भी पहले हो, प्रदान करते समय विकास प्रभार संग्रहित किए जाएंगे। रिक्त क्षेत्र के लिए कलेक्टर दर का 8 प्रतिशत व नियमित क्षेत्र के लिए पांच प्रतिशत की दर से विकास प्रभार उद्ग्रहित किए जाएंगे। अनुमति सीमा से चार प्रतिशत से अधिक वाले वाणिज्यिक घटकों के लिए यह दरें तीन गुणा होंगी।

वैध कॉलोनी के नक्शे व बाउंड्री की इस प्रकार लें जानकारी :

जिले के आम नागरिक कस्बों मेंं वैध 22 कॉलोनियों के नक्शे, बाउंड्री, नियमित खसरा संख्या आदि की जानकारी के लिए सबसे पहले वेबसाइट  https://tcpharyana.gov.in/ पर जाएं, इसके बाद ड्रॉप डाउन करते हुए डाटा डाउनलोड मेन्यू में रेगुलरराइज्ड कॉलोनिज पर क्लिक करें, इसके बाद जिले का चयन करते हुए फिल्टर रेगुलरराइज्ड कॉलोनी पर क्लिक करें। इसके बाद कॉलोनी, कॉलोनी का नाम, क्षेत्रफल व नियमित खसरा संख्या दिखाई देगी। ठीक उसके आगे व्यू ऑप्शन पर क्लिक कर कालोनी का नक्शा-बाउंड्री प्राप्त होगा।
————-

Sirsa Rain News Fatehabad Weather Update Haryana Farmers News Crop Damage News Oalavrishti News Hindi ChoptaPlus News
ChoptaPlus News हरियाणा के फतेहाबाद में बारिश और ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद, सिरसा में भी किसानों की चिंता बढ़ी
Developed by Mukesh Gusaiana

TAGGED:coloniesHaryanasirsa coloniessirsa news
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article सिख विरोधी दंगों में मारे गए लोगों के परिजनों को सरकारी नौकरी देना स्वागत योग्य: यतींद्र सिंह
Next Article गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर पूज्य गुरु संत डॉ.गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

ताजा खबरें

अभी अभी हरियाणा में बड़ा हादसा : सीवर सफाई करते समय दो सफाई कर्मियों की मौत
Haryana News
बागवानी किसानों को 6 करोड़ तक अनुदान! हरियाणा सरकार की नई योजना से बढ़ेगी आय
Yojana
NET exam qualified student सरोज NET
सरोज ने NET परीक्षा क्वालिफाई कर बढ़ाया गांव रुपाणा का मान, जमाल कॉलेज में खुशी का माहौल NET exam qualified student
Education
Women’s Health Issues महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े रोग
Health
School Opening Ceremony News
New Academic Session Haryana: नए विद्यार्थियों का भव्य स्वागत, पहले दिन ही पढ़ाई शुरू
Education
Sirsa Rain News Fatehabad Weather Update Haryana Farmers News Crop Damage News Oalavrishti News Hindi ChoptaPlus News
ChoptaPlus News हरियाणा के फतेहाबाद में बारिश और ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद, सिरसा में भी किसानों की चिंता बढ़ी
Home हरियाणा
Bank Job: IDBI Bank Announces Recruitment
IDBI Bank Announces Recruitment Bank Job : IDBI बैंक में 33 पदों पर भर्ती निकाली,ऐसे करें आवेदन
Jobs
नोहर अनाज मंडी में 13 मार्च को फसलों की बोली और ताज़ा भाव
आज के ताजा मंडी भाव, today Mandi bhav
Mandi Bhav
Ajmer News: 25 साल के युवक की Heart Attack से मौत | Young Age Death Shock
Shock: पानी पीते-पीते 25 साल के युवक की Heart Attack से मौत, दोस्तों के सामने बिगड़ी हालत
Home अजब गजब
sirsa news
सिरसा के 7 समाचार  : लोगो डिजाइन करें, विजेता को मिलेंगे 50 हजार, रानियां तहसील कैंटीन ठेके की नीलामी 30 मार्च को
Chopta Sirsa News Home खेल रोजगार शिक्षा हरियाणा
Haryana Police GK Questions
100 GK Questions Hindi: Haryana Police, SSC और सभी Exams के लिए जरूरी
Education
भिवानी में किन्नर समाज द्वारा नवजात का कुआ पूजन, ढोल-नगाड़ों के बीच अनोखा आयोजन
किन्नर समाज ने किया नवजात का कुआं पूजन, समाज को दिया बड़ा संदेश
Haryana News
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?