Premanand Maharaj: भारत से लेकर दुनियाभर में चर्चित हो चुके प्रेमानंद महाराज से जुड़ी एक खबर सामने आई है. जानकारी है कि एक बार फिर से उनकी यात्रा बंद होने वाली है।
इतनी दिन बंद रहेगी यात्रा
प्रेमानंद महाराज की टीम ने जानकारी दी है कि इस बार उनकी यात्रा होली को देखते हुए बंद करने का फैसला लिया है। इस बार 10 से 14 मार्च तक वे पदयात्रा नहीं निकालेंगे. ये फैसला प्रेमानंद महाराज जी के स्वास्थ्य को देखते हुए लिया गया है और लोगों से अपील की गई है कि इन दिनों महाराज के दर्शन के लिए न आएं।
प्रेमानंद महाराज के भक्त होली तक उनके दर्शन नहीं कर पाएंगे. वह अब भक्तों को दर्शन नहीं देंगे. उन्होंने अपनी पदयात्रा पर कुछ दिनों के लिए रोक लगा दी है. ये फैसला होली के पावन पर्व और उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. ऐसे में भक्त प्रेमानंद महाराज के दर्शन अब होली तक नहीं कर पाएंगे. प्रेमानंद महाराज 10 मार्च से 14 मार्च तक पदयात्रा नहीं निकालेंगे.
श्री हित राधा केलि कुंज परिकर श्रीधाम वृंदावन की ओर से सूचना में लिखा गया, “आप सभी प्रियजनों को सूचित किया जाता है कि होली के पावन पर्व के चलते और पूज्य महाराज जी के स्वास्थ्य की अनुकूलता को ध्यान में रखते हुए दिनांक 10 मार्च से 14 मार्च 2025, रात 02:00 बजे से पूज्य महाराज जी की पदयात्रा नहीं निकलेगी. आप सभी प्रियजनों से प्रार्थना है कि अगर आप दर्शन के लिए आ रहे हैं तो इन दिनों में दर्शन के लिए ना आएं.
