Holi Holidays: देश में होली की धूम मचनी शुरु हो गई है। होली उत्तर भारत का मुख्य त्योहार है। इसी को लेकर अब हरियाणा के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश की सरकार होली पर लंबी छुट्टी करने का फैसला लिया है। इसमें सरकारी कार्यालयों, स्कूलों और अन्य संस्थानों के लिए छुट्टियों की तिथियां निर्धारित की गई हैं.
देखें छुट्टियों की लिस्ट
होलिका दहन: 13 मार्च 2025, गुरुवार
होली: 14 मार्च 2025, शुक्रवार
ईद-उल-फितर: 31 मार्च 2025, सोमवार
होली पर छुट्टियां
सरकारी कैलेंडर के अनुसार, 13 मार्च 2025 को होलिका दहन (गुरुवार) और 14 मार्च 2025 को होली (शुक्रवार) के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है. इस प्रकार, सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में इन दो दिन छुट्टी रहेगी. इसके बाद, 15 मार्च 2025 को शनिवार है जबकि 16 मार्च 2025 को रविवार होने के कारण, कर्मचारियों और छात्रों को लगातार चार दिनों का अवकाश मिल जाएगा.
बतादें कि 13 और 14 के बाद 15 मार्च को सरकार की ओऱ से अवकाश घोषित किया गया है. हर सरकारी कर्मचारी को सरकार की ओर से यह दिया जाता है. इसमें एक शर्त होती हैं. इसके अनुसार, अनुसूची में दी गई निर्बंधित छुट्टियों में से किन्हीं दो छुट्टियों को, जो वह लेना चाहे, यूज करने का परमिशन दिया जाता है. यदि इस छुट्टी के लिए आवेदन किया जाता है तो यह तीसरा अवकाश उन्हें निर्बंधित अवकाश के रूप में मिल सकता है.
16 मार्च को रविवार हैं. इस दिन छुट्टी रहती ही है. इसका मतलब लगातार चार दिन की छुट्टी का मजा सरकारी कर्मचारी उठा सकते हैं.
