choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • Home
  • हरियाणा
  • Chopta Sirsa News
  • अजब गजब
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • Health
  • Mandi Bhav
  • Yojana
  • Agriculture
  • Rashifal
  • Jobs
  • Education
  • Chopta Sirsa News
  • Haryana News
    • Fatehabad News
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
  • Home
  • हरियाणा
  • Chopta Sirsa News
  • अजब गजब
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • Health
  • Mandi Bhav
  • Yojana
  • Agriculture
  • Rashifal
  • Jobs
  • Education
  • Chopta Sirsa News
  • Haryana News
Search
  • Home
  • हरियाणा
  • Chopta Sirsa News
  • अजब गजब
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोजगार
  • Health
  • Mandi Bhav
  • Yojana
  • Agriculture
  • Rashifal
  • Jobs
  • Education
  • Chopta Sirsa News
  • Haryana News
    • Fatehabad News
Follow US
Home » सिरसा में खाद की कालाबाजारी कर रहे दुकानदार को सीएम फ्लाइंग को रंगे हाथों पकड़वाया: लखविंदर सिंह औलख
Home

सिरसा में खाद की कालाबाजारी कर रहे दुकानदार को सीएम फ्लाइंग को रंगे हाथों पकड़वाया: लखविंदर सिंह औलख

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: July 13, 2025
Share
4 Min Read

सिरसा। बीकेई प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख ने कहा कि कुछ दुकानदार बेखौफ  होकर खाद की कालाबाजारी कर रहे हैं। किसानों को 1800 रुपए प्रति बैग डीएपी और 350 रुपए प्रति बैग तक यूरिया बेची जा रही है। मजबूर व लाचार किसानों को लुटवाने के लिए अनाज मंडी के कई आढ़ती भी दुकानदारों से मिले हुए हैं। गांवों के कुछ दुकानदार भी छोटे किसानों को ब्लैक में डीएपी व यूरिया खाद बेचकर लूट रहे हैं। निम्न क्वालिटी के फर्टिलाइजर, बायोफर्टिलाइजर व पेस्टिसाइड्स की खाद के साथ टैगिंग की जा रही है।

 

 

Sirsa Rain News Fatehabad Weather Update Haryana Farmers News Crop Damage News Oalavrishti News Hindi ChoptaPlus News
ChoptaPlus News हरियाणा के फतेहाबाद में बारिश और ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद, सिरसा में भी किसानों की चिंता बढ़ी
Developed by Mukesh Gusaiana

 

औलख ने कहा कि नई अनाज मंडी सिरसा में स्थित दुकान मै. सोहनलाल विनोद कुमार बूथ नंबर 41 की बार-बार शिकायत आ रही थी कि किसानों को ऊंचे रेटों पर डीएपी व यूरिया खाद बेची जा रही है। कई किसानों को खाद के साथ निम्न क्वालिटी के उत्पादों की टैगिंग की जा रही है, जिस पर संज्ञान लेते हुए सीएम फ्लाइंग को शिकायत की गई। सीएम फ्लाइंग द्वारा नोटों के नंबर नोट करके आज एक ग्राहक भेजा गया, जिसको उक्त दुकानदार ने 320 रुपए प्रति बैग के हिसाब से 10 गट्टे यूरिया 3200 रुपए में बेची गई। सीएम फ्लाइंग ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट परमजीत सिंह व सब इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह सीएम फ्लाइंग हिसार व लोकल पुलिस के साथ मौके पर पहुंच कर दुकानदार को रंगे हाथों 3200 रुपए में 10 गट्टे बेचते हुए पकड़ा। शनिवार 12 जुलाई को भी एक किसान को 7 गट्टे यूरिया 320 रुपए के हिसाब से बेची गई। किसान ने 2240 रुपए शिवम् सीड्स के नाम पर ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए थे।

 

Ajmer News: 25 साल के युवक की Heart Attack से मौत | Young Age Death Shock
Shock: पानी पीते-पीते 25 साल के युवक की Heart Attack से मौत, दोस्तों के सामने बिगड़ी हालत
Developed by Mukesh Gusaiana

 

औलख ने कहा कि किसानों को चौतरफा मार झेलनी पड़ रही है। कई महीनो तक नहरों में पानी ना आने की वजह से हजारों एकड़ में फसलों की बिजाई नहीं हुई है। अब नकली निम्न क्वालिटी के बीज, खाद, बायोफर्टिलाइजर व पेस्टीसाइड्स बनाने वाली कई कंपनियां रंग-बिरंगी पैकिंगों में उत्पाद बनाकर बाजार में किसानों को बेचकर लूट रही है। राजनीतिक व रसूखदार लोगों ने इनको संरक्षण दे रखा है। सरकार व कृषि विभाग की देखरेख में किसानों की बर्बादी हो रही है। बेखौफ  होकर कंपनियों वाले नकली उत्पाद बना रहे हैं। किसानों की शिकायत पर सीएम फ्लाइंग व कृषि विभाग द्वारा नकली उत्पादों की जांच के लिए नमूने लिए जाते हैं, उन्हें कंपनियों वाले पैसे के दम पर राज्य व केंद्र की लेबोरेट्रीज से पास करवा लेते हैं। कुछ दिन पहले सीएम फ्लाइंग द्वारा सिरसा में एक फैक्ट्री से केमिकल व बायोफर्टिलाइजर के नमूने लिए गए, जिन्हें जांच के लिए अलग-अलग लैबोरेट्रीज में भेजा गया।

 

sirsa news
सिरसा के 7 समाचार  : लोगो डिजाइन करें, विजेता को मिलेंगे 50 हजार, रानियां तहसील कैंटीन ठेके की नीलामी 30 मार्च को
Developed by Mukesh Gusaiana

 

केमिकल फर्टिलाइजऱ के चार नमूने करनाल सरकारी लैबोरेट्री में भेजे गए। हमें हमारे सूत्रों से पता चला कि 560000 रुपए में चारों नमूने पास करवाए गए हैं, जिसकी हमने तथ्यों सहित कृषि महानिदेशक पंचकूला को भी शिकायत भेजी है। औलख ने कहा कि अगर हमारी लैबोरेट्रीज में भ्रष्टाचार खत्म हो जाए तो किसी की हिम्मत नहीं है कि वह किसानों को निम्न क्वालिटी के प्रोडक्ट बेच सकें। हमारी हरियाणा सरकार से अपील है कि सरकारी लैबोरेट्रीज व कृषि विभाग के भ्रष्ट अधिकारीयों/कर्मचारियों पर तुरंत कार्रवाई की जाए, ताकि किसानों को बेचे जाने वाले नकली व निम्न क्वालिटी के उत्पादों से बचाया जा सके।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article शिक्षकों की आध्यात्मिक बैठक एवं सेमिनार आयोजित, पढ़ाई के साथ-साथ चरित्र निर्माण भी करते हैं शिक्षक: बिंदू दीदी
Next Article 14 जुलाई 2025 का मौसम: हरियाणा, राजस्थान, पंजाब समेत अन्य प्रदेशों में मूसलाधार बरसात का अलर्ट

ताजा खबरें

अभी अभी हरियाणा में बड़ा हादसा : सीवर सफाई करते समय दो सफाई कर्मियों की मौत
Haryana News
बागवानी किसानों को 6 करोड़ तक अनुदान! हरियाणा सरकार की नई योजना से बढ़ेगी आय
Yojana
NET exam qualified student सरोज NET
सरोज ने NET परीक्षा क्वालिफाई कर बढ़ाया गांव रुपाणा का मान, जमाल कॉलेज में खुशी का माहौल NET exam qualified student
Education
Women’s Health Issues महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े रोग
Health
School Opening Ceremony News
New Academic Session Haryana: नए विद्यार्थियों का भव्य स्वागत, पहले दिन ही पढ़ाई शुरू
Education
Sirsa Rain News Fatehabad Weather Update Haryana Farmers News Crop Damage News Oalavrishti News Hindi ChoptaPlus News
ChoptaPlus News हरियाणा के फतेहाबाद में बारिश और ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद, सिरसा में भी किसानों की चिंता बढ़ी
Home हरियाणा
Bank Job: IDBI Bank Announces Recruitment
IDBI Bank Announces Recruitment Bank Job : IDBI बैंक में 33 पदों पर भर्ती निकाली,ऐसे करें आवेदन
Jobs
नोहर अनाज मंडी में 13 मार्च को फसलों की बोली और ताज़ा भाव
आज के ताजा मंडी भाव, today Mandi bhav
Mandi Bhav
Ajmer News: 25 साल के युवक की Heart Attack से मौत | Young Age Death Shock
Shock: पानी पीते-पीते 25 साल के युवक की Heart Attack से मौत, दोस्तों के सामने बिगड़ी हालत
Home अजब गजब
sirsa news
सिरसा के 7 समाचार  : लोगो डिजाइन करें, विजेता को मिलेंगे 50 हजार, रानियां तहसील कैंटीन ठेके की नीलामी 30 मार्च को
Chopta Sirsa News Home खेल रोजगार शिक्षा हरियाणा
Haryana Police GK Questions
100 GK Questions Hindi: Haryana Police, SSC और सभी Exams के लिए जरूरी
Education
भिवानी में किन्नर समाज द्वारा नवजात का कुआ पूजन, ढोल-नगाड़ों के बीच अनोखा आयोजन
किन्नर समाज ने किया नवजात का कुआं पूजन, समाज को दिया बड़ा संदेश
Haryana News
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?