Chandigarh Police: भारत के स्टार बल्लेबाज विरेंद्र सहवाग के भाई को चंडीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वीरेंद्र सहवाग के भाई विनोद सहवाग को पुलिस ने चेक बाउंस मामले में गिरफ्तार किया है। चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें आज कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया।
यह था मामला
बता दें कि विनोद सहवाग को 7 करोड़ के चेक बाउंस मामले में गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, नैना प्लास्टिक कंपनी के मालिक कृष्ण मोहन खन्ना को दिए गए चेक के बाउंस होने कैसे वह लगातार भगौड़े चल रहे थे. जिसके बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ यह कार्रवाई की।
इस कंपनी से लिया था माल
बता दें कि ज़ाल्टा फूड एंड बेवरेजेस ने 2018 में नैना प्लास्टिक कंपनी से 7 करोड़ का सामान खरीदा था और भुगतान के लिए 1-1 करोड़ के 7 चेक दिए थे। लेकिन जब ये चेक जमा किए गए, तो बैंक में पैसे न होने के चलते चेक बाउंस हो गए।
बता दें कि ज़ाल्टा फूड एंड बेवरेजेज और इसके तीन निदेशकों – विनोद सहवाग, विष्णु मित्तल और सुधीर मल्होत्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। कोर्ट में पेश न होने के कारण 2023 में इन्हें अपराधी घोषित कर दिया गया था और बाद में भगोड़ा घोषित किया गया था।
