Developed by Mukesh Gusaiana
Developed by Mukesh Gusaiana
दिन रात खेले जाएंगे मैच, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों सहित कलाकारों को किया गया आमंत्रित
चोपटा। खंड के गांव जमाल में पाँचवा दिन रात कबड्ड़ी महाकुम्भ का आयोजन 20 ओर 21 फरवरी किया जाएगा। जिसकी तैयारियां जमाल के सरपंच नन्दलाल बैनीवाल सहित सभी ग्रामीणों द्वारा जोर-शोर से की जा रही है। प्रतियोगिता में प्रथम इनाम 61000 रुपये, द्वितीय इनाम 41000 रुपये
सहित इस बार 16 टीमों को इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा जाएगा। यह जानकारी देते हुए सुदेश पुनिया ने बताया कि ये पाँचवा कबड्ड़ी महासंग्राम है जिसमे हरियाणा राजस्थान पंजाब के गांव की टीमें हिंसा लेगी। जिनमे अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी जमाल की धरती पर अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ साथ हरियाणा और राजस्थान के कई कलाकारों को भी आमंत्रित किया गया है। प्रतियोगिता में दिन- रात्रि के मैच चलेंगे जिसको लेकर तैयारियां भी जोर शोर से चल रही है,। अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के लिए भी विशेष तरह की सुविधा दी जाएगी।
सभी मैचों को देखने के लिए दर्शकों को किसी प्रकार से समस्या न आये इसके लिए बड़ी बड़ी स्क्रीन भी लगवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाली टीम को प्रथम इनाम 61000 रुपये, द्वितीय इनाम 41000 रुपये, तीसरे व चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को 21000 और 11000 हजार रुपये दिए जाएंगे । इसके अलावा 5 से 8 स्थान तक 3100 रुपये ,9 से 16 स्थान तक रहने वाली टीमों को 2100 रुपये प्रत्येक टीमों को दिए जाएंगे। बेस्ट रेडर ओर बेस्ट कैचर को 4100 रुपये दिए जाएंगे। गांव के युवा, ग्राम पंचायत व ग्रामीणों द्वारा कबड्डी महाकुंभ को लेकर काफी उत्साह है। तथा सभी आयोजन की तैयारियों में लगे हुए हैं। खेल का मैदान तथा खिलाड़ियों के लिए आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था करने में ग्रामीण कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

