Chopta Plus Naresh Beniwal 9896737050
चोपटा। खंड के गांव कुम्हारिया स्थित महारानी सती दादी गौशाला में गौ सेवा के लिए मदन लाल अग्रवाल, ललित, मेहुल कुमार और रतन लाल ने 21 हज़ार रुपए भेंट किए। इस अवसर पर गायों को गुड़ इत्यादि सामग्री खिलाई। महारानी सती दादी गौ सेवा समिति कुम्हारिया के सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। यह जानकारी देते हुए गौशाला समिति सदस्य राम तीर्थ शर्मा ने बताया कि कि सेठ मदन लाल, रतन लाल का पैतृक गांव कुम्हारिया है और अब कोलकाता में व्यापार करते हैं हर वर्ष गांव में आकर अपनी पैतृक भूमि को नमन करते हैं और सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं सती दादी मंदिर, गौशाला, स्कूल इत्यादि के विकास में सहयोग करते रहते हैं।
Developed by Mukesh Gusaiana
इसी कड़ी में गाँव की गौशाला में 21 हज़ार रुपये दान देने के बाद सरकारी स्कूल में बच्चों को कॉपी, पेन, स्टेशनरी व आवश्यक सामान वितरित किया | साथ ही स्कूल में 6 पंखे भी भेंट किये गये | इस अवसर पर समिति सदस्य अमर सिंह बैरड़, राज कुमार सिहाग, प्यारेलाल , प्रह्लाद, राजेश कुमार, बंसी लाल, दलबीर, राजकुमार, दिलीप , ओम प्रकाश, हनुमान , जगदीश, रघुवीर शर्मा, विनोद शर्मा, अजय नेहरा, विनोद कासनियां, जगदीश, बलबीर, सहित कई लोग मौजूद रहे ।
Developed by Mukesh Gusaiana



