Developed by Mukesh Gusaiana
श्री श्याम गो सेवा सदन खेड़ी, गुसाईयाना में आयोजित गोकथा व नरसी कथा का तीसरा दिन
चोपटा। श्री श्याम गो सेवा सदन खेड़ी, गुसाईंयाना में आयोजित दिव्य गो कथा एवं नरसी कथा के तीसरे दिन कथावाचक पंडित भीखाराम शर्मा ने कहा कि मनुष्य को अपनी शक्तियों को पहचान कर कल्याणकारी कार्य करने चाहिए। गौ सेवा सबसे बड़ी सेवा होती है।
Developed by Mukesh Gusaiana
उन्होंने कहा कि परमात्मा ने मनुष्य को अनंत शक्तियां देकर भेजा है लेकिन मनुष्य उन शक्तियों को पहचान नहीं पाता। उन्होंने कहा कि जब मनुष्य उन शक्तियों को पहचान लेगा उस दिन समझ जाना चाहिए कि मनुष्य ने सब कुछ पा लिया। उन्होंने कहा कि गौ सेवा सबसे बड़ी सेवा होती है। उन्होंने कहा कि गाय,माता पिता व बुजुर्गों की सेवा करनी चाहिए। सभी का सम्मान करना चाहिए। बुधवार को कथा के तीसरे दिन कथावाचक पंडित भीखाराम शर्मा ने श्रोताओं को एकादशी व्रत कथा और कन्यादान के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। गौशाला समिति सदस्य संदीप कुमार ने बताया कि कथा शुभारंभ से पहले गांव में कलश कलश यात्रा निकाली गई कथा हर रोज सवा 11 बजे से सवा 2 बजे तक सुनाई जाती है । कथा समापन पर 8 अगस्त को हवन यज्ञ व भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
Developed by Mukesh Gusaiana
फोटो। गौ सेवा सदन खेड़ी गुसाईंयाना में आयोजित कथा श्रवण करती ग्रामीण महिलाएं
Chopta Plus Naresh Beniwal 9896737050



