हरियाणा के सिरसा में श्री बाबा जीतराम दास जी की पुण्यतिथि पर आज वीरवार को डबवाली रोड स्थित डेरा श्योराम दास में वार्षिक भण्डारा व सत्संग आयोजित किया गया।
इस बारे में जानकारी देते हुए मुख्य सेवक बाबा हरपाल दास ने बताया कि 09 जुलाई, 2025 बुधवार रात्रि 9 बजे सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमें गोहाना से भजन गायक समुंदर दास ने अपनी मधुर वाणी से रातभर भजनों का गुणगान कर श्रद्धालुओं को रिझाया।
10 जुलाई, 2025 वीरवार प्रात: 8:15 बजे डेरा प्रांगण में हवन यज्ञ किया गया, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने आहूति डालकर पुण्य कमाया। इसके बाद सवा दस बजे से भंडारा शुरू किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। डेरे में दिनभर भंडारा व दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का आवागमन जारी रहा।
बाबा हरपाल दास ने बताया कि बाबा बिहारी जी के दो शिष्य थे, एक बाबा श्योराम दास और दूसरे बाबा तारा जी। काफी वर्षों से यह आश्रम लोगों की आस्था का केंद्र बना हुआ है। कार्यक्रम में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली सहित अनेक राज्यों से संगत ने शिरकत कर बाबा जी का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि जो ाी श्रद्धालु सच्चे मन से मुराद मांगता है, बाबा जी उसे पूरी करते हंै। इस मौके पर अलग-अलग राज्यों से संतों ने ाी कार्यक्रम में शिरकत की।
