Haryana News: हरियाणा के एक युवक को आस्ट्रेलिया में 40 साल की सजा सुनाई गई है। रेवाड़ी के रहने वाले बालेश धनखड़ को सिडनी की एक कोर्ट ने कोरियन महिलाओं के साथ रेप करने के मामले में सजा सुनाई है।
बालेश पढ़ाई के लिए 2006 में ऑस्ट्रेलिया गया था, जहां उसने पढ़ाई के बाद कई बड़ी कंपनियों में काम किया। इसी दौरान उसने कोरियन मूल की 5 महिलाओं नौकरी देने के बहाने रेप किया। 2018 में बालेश धनखड़ को इस मामले में गिरफ्तार किया गया था।
बता दें कि 2018 में पुलिस ने बालेश को गिरफ्तार तो कर लिया लेकिन अचानक बालेश धनखड़ लापता हो गया। हालांकि बाद में कोर्ट के सामने पेश होने और जज ने उसके द्वारा ही रिकॉर्ड की अश्लील वीडियोज देखने के बाद कड़ा फैसला दिया।
सिडनी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के जज माइकल किंग ने धनखड़ को सजा सुनाते हुए कहा कि “अपराधी का आचरण पूर्व नियोजित, सुनियोजित, चालाकी पूर्ण और अत्यधिक हिंसक था और उसने दिखाया कि यौन संतुष्टि की उसकी इच्छा प्रत्येक पीड़ित के प्रति पूर्ण और कठोर उपेक्षा में थी। कोर्ट ने 40 साल की सजा सुनाने के बाद ये भी बताया कि इसमें 30 साल गैर पैरोल अवधि रहेगी।
