Haryana News: हरियाणा के पलवल जिले से बड़ा मामला सामने आया है। यहां शादी के मात्र 5 दिन बाद ही एक लड़की की हत्या कर दी गई। पलवल के गांव मिंडकोला की रहने वाली सपना की शादी 1 मार्च 2025 को अंदुआ पट्टी होडल के रहने वाले हरीश के साथ हुई थी। हरीश के पिता ने शादी के पहले लड़की वालो से करीब 10 लाख 11 हजार रुपए की मांग की। तो लड़की के पिता महेंद्र ने तब यह राशि RTGS के जरिए भेज दी। लेकिन लालच इतना बढ़ गया कि शादी के दिन ही दूल्हे पक्ष ने 10 लाख 11 हजार की और मांग कर डाली तब पिता ने यह राशि भी उनको दे दी।
लेकिन मामला तब बिगड़ गया जब शादी के कुछ दिन बाद जब हरीश अपनी पत्नी सपना को मायके लेकर आया, तब सपना ने अपनी मां को बताया कि उसका पति ने कहा है कि वह उसकी पसंद नहीं है और वह किसी दूसरी लड़की से प्यार करता है। तब सपना ने मां को समझाया कि कुछ दिन बाद सब ठीक हो जाएगा चिंता मत करो। लेकिन सपना ने कहा कि उसका पति कहता है कि तुझसे तो मैने व मेरे पिता ने दहेज के लिए शादी की थी, हमारा काम निकल गया, अब चाहे तुम मरो या जियो, हमें तुमसे कोई मतलब नहीं।
परिवार का कहना है कि हमने 4 मार्च को सपना दोबारा अपनी ससुराल भेज दिया था लेकिन 7 मार्च को सपना का फोन आया और जोर-जोर से रोते हुए कहने लगी कि आप आ जाओ नहीं तो ये जान से मार देंगे। सपना कहने लगी कि मम्मी तुम पापा को लेकर होडल आ जाओ। जब परिवार वहां पहुंचा तो बेटी का शव पड़ा हुआ मिला।
बता दें कि होडल थाना प्रभारी यशवीर सिंह के अनुसार पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है, साथ ही हरीश व उसके पिता हुशियार के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
