Sirsa News: चौपटा में भादरा रोड पर रविवार दोपहर को करीबन 3 बजे गांव गुसाईआना के सरपंच की स्कॉर्पियों गाड़ी से स्कूटी टकरा गई। इससे स्कूटी पर सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को गांव गुसाईआना के सरपंच रघुबीर सिंह ने सिरसा के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।
जानकारी के अनुसार गांव गुसाईआना के सरपंच रघुबीर सिंह स्कॉर्पियों गाड़ी में चौपटा से नाथूसरी कलां की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान चौपटा बाजार के अंदर अचानक स्कूटी से गाड़ी टकरा गई।
हरियाणा के सरकारी स्कूलों का बनेगा डिजिटल ब्लूप्रिंट, आटोकैड से तैयार होगा हर परिसर का सटीक नक्शा
इससे गांव नाथूसरी कलां निवासी सतीश कुमार व उसकी पत्नी प्रीति रोड पर उछल कर दूर जा गिरे। इससे दोनों के गंभीर चोट लगी। सडक़ हादसे के बाद दुकानदार एकत्रित हो गये। इसके बाद सरपंच रघुबीर सिंह ने अपनी गाड़ी में दोनों को चौपटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर गये। जहां से उन्हें सिरसा रैफर कर दिया।
सिरसा के निजी अस्पताल में दंपति का उपचार चल रहा है। घायल के भाई राकेश कुमार ने बताया कि दोनों को निजी अस्पताल मेें उपचार चल रहा है।
