दड़बा कलां में युवक से पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद होने के मामले में कार्रवाई करती पुलिस टीम।दड़बा कलां में युवक से पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद होने के मामले में कार्रवाई करती पुलिस टीम।

सिरसा। जिले में अपराध पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने गांव दड़बा कलां से एक युवक को अवैध पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा है। युवक की पहचान साहिल उर्फ नानू निवासी दड़बा कलां, जिला सिरसा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देश पर गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टीम गांव दड़बा कलां में मौजूद थी। तभी सामने से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर वह घबरा गया और वापस मुड़कर भागने लगा। पुलिस कर्मचारियों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

पुलिस का कहना है कि नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से 315 बोर का पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस मिले। टीम ने हथियार और कारतूस अपने कब्जे में ले लिए।

पुलिस ने इस मामले में थाना नाथूसरी चौपटा में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज करवाया है। युवक को आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई के लिए थाना नाथूसरी चौपटा पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक के पास अवैध हथियार कहां से आया और इसका इस्तेमाल किस मकसद से किया जाना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *