Goga Medi Animal Comptition Winner 2026 Murrah Bull NawabGoga Medi Animal Comptition Winner 2026 Murrah Bull Nawab

चोपटा। हरियाणा के सिरसा जिले के गांव खेड़ी में गोगामेड़ी पशु मेले में प्रथम स्थान हासिल कर गांव खेड़ी पहुंचने पर ग्रामीणों ने झोटे नवाब का जोरदार स्वागत किया। गांव खेड़ी में आयोजित सम्मान समारोह में सरपंच सुरेश पूनिया, हरदत पूनिया, महावीर सिंह सहित ग्रामीणों ने शिरकत की। गोगामेड़ी पशु मेला

किसान अशोक कुमार सहू ने बताया कि गोगामेड़ी पशु मेले में हरियाणा, राजस्थान, पंजाब सहित कई प्रदेशों के पशुओं की प्रतियोगिता आयोजित की जाती है इस प्रतियोगिता में उसने अपने झोटे नवाब को प्रतियोगिता में शामिल किया। उन्होंने बताया कि  उसका झोटा नवाब प्रथम रहा।

 

सिरसा के मल्लेका में बड़ा सड़क हादसा, 2 महिलाओं समेत 4 की मौत; मजदूरों से भरी ट्रॉली पलटी

उन्होंने बताया कि इस झोटे की लंबाई 11 फिट है और ऊंचाई 5 फीट 9 इंच है और मुर्रा नस्ल का है। उन्होंने बताया कि वीरवार को गांव में ग्रामीणों ने झोटे का जोरदार स्वागत किया और प्रशंसा की। गांव खेड़ी में ग्रामीणों का कहना है कि सही नस्ल और पूरी देखभाल करने से पशुओं से भी कमाई की जा सकती है।

Kheri Village Murrah Bull Navab
Kheri Village Murrah Bull Navab

इस मौके पर सरपंच सुरेश पूनिया ने कहा कि अशोक कुमार के झोटे नवाब ने गोगामेड़ी मेले में प्रथम स्थान हासिल कर गांव और पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। और हमें पशुपालक अशोक कुमार पर गर्व है कि उन्होंने पशुओं की देखभाल पर ध्यान देकर यह मुकाम हासिल किया है।

बड़ा हादसा: गोगामेड़ी जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 6 श्रद्धालुओं की मौत

‘गौरतलब है कि राजस्थान के गोगामेड़ी में भादो मास में पशुओं का मेला लगता है जिसमें ज्यादातर ऊंट आते हैं और उंटो के साथ-साथ गाय, भैंस, घोड़े इत्यादि पशुओं की प्रतियोगिता करवाई जाती है इस प्रतियोगिता में अलग-अलग श्रेणियां में प्रथम द्वितीय तृतीय आने वाले के साथ-साथ सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाते हैं।

 

इसमें हरियाणा से कई पशुपालक अपने पशुओं के साथ भाग लेते हैं और शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश में जिले का नाम रोशन करते हैं।

 

गोगामेड़ी मेले में ऊंटों की आवक घटी, अब तक 1.05 लाख में बिका सबसे महंगा ऊंट

चोपटा। हरियाणा की सीमा से सटे राजस्थान के गोगामेड़ी पशु मेला में इस बार पिछले वर्ष के मुकाबले ऊंटों की संख्या काफी कम रही। जो की पशु पालन विभाग के लिए अच्छा संकेत नहीं है।
भारत के बड़े मेलों मे शुमार गोगामेड़ी पशु मेले में अन्य पशुओं की बजाय ऊंट ही आते है। मेले में हरियाणा, राजस्थान, यूपी, जम्मू कश्मीर से ऊंट व्यापारी व किसान अपने ऊंटों को लेकर आते है। एक माह तक चलने वाले मेले में इस बार अब तक कुल 2906 ऊंट आए है।
इनमे से आब तक राजस्थान से 2371 तथा अन्य राज्यों हरियाणा, पंजाब, जम्मू कश्मीर आदि से 535 ऊंट आए है। इनमे से अब तक 783 ऊंटों की बिक्री हुई है।  जबकि साल 2023 में इसी अवधि मे 2644 ऊंट आए थे । 2024 में 3785 ऊंट आए थे और 2025 में 3383 ऊंट आए थे। जिससे पशुपालन विभाग राजस्थान को 8513 रुपए की आमदनी हुई है। इसमे सबसे ज्यादा कीमत का ऊंट 1 लाख 5 हजार रुपये में बिका है ओर सबसे कम कीमत का ऊंट मात्र 5000 रुपए में बिका है।
पशुपालन विभाग से मेला अधिकारी गोगामेड़ी कैम्प के कृष्ण कुमार ने बताया की इस बार साल 2025 के मुकाबले ऊंटों की आवक कम रही है। पिछली बार इसी अवधि मे 3383 ऊंट आए थे लेकिन इस बार अब तक 2906 ऊंट पँहुच है। ओर यह मेला 26 सितंबर 2026 तक चलेगा।
उन्होंने बताया की राजस्थान सहित अन्य राज्यों पंजाब, हरियाणा और यूपी से बिक्री के लिए ऊंट यहां पहुंचे है। उन्होंने बताया कि पशु मेले में 1 लाख 5 हजार रूपये का एक ऊंट बिका है, जो अब तक सबसे महंगा है बिका।
उन्होने बताया कि पशु मेले में पशुपालन विभाग की ओर से पशुओं के लिए पेयजल, छाया और नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। गोगामेड़ी पशु मेले का शुभारम्भ राष्ट्रीय ध्वजारोहण के साथ पशुपालन विभाग द्वारा किया जाता रहा है जबकि मेले का समापन्न देवस्थान विभाग द्वारा किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *