choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • Home
  • हरियाणा
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
  • कृषि न्यूज
  • शिक्षा व रोजगार
  • खेल समाचार
  • स्वास्थ्य समाचार
  • धार्मिक-आस्था
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
  • Home
  • हरियाणा
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
  • कृषि न्यूज
  • शिक्षा व रोजगार
  • खेल समाचार
  • स्वास्थ्य समाचार
  • धार्मिक-आस्था
Search
  • Home
  • हरियाणा
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
  • कृषि न्यूज
  • शिक्षा व रोजगार
  • खेल समाचार
  • स्वास्थ्य समाचार
  • धार्मिक-आस्था
Follow US
Home » अनोखी शादी की चर्चा चारों और, हरियाणा से हेलीकॉप्टर पर विदाई, राजस्थान में उतरे दूल्हा दुल्हन तो देखने के लिए उमड़ी भीड़ 
हरियाणा

अनोखी शादी की चर्चा चारों और, हरियाणा से हेलीकॉप्टर पर विदाई, राजस्थान में उतरे दूल्हा दुल्हन तो देखने के लिए उमड़ी भीड़ 

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: November 24, 2025
Share
3 Min Read
अनोखी शादी की चर्चा चारों
अनोखी शादी की चर्चा चारों
एक ऐसी शादी जो हरियाणा और राजस्थान में चर्चा का विषय बन गई . दोनों राज्यों के लोग दूल्हा दुल्हन को देखने के उमड़ पड़े.
हरियाणा के भिवानी जिले के सिवानी क्षेत्र के तलवानी गांव में रविवार का दिन इतिहास बन गया, जब पहली बार किसी बेटी की विदाई हेलिकॉप्टर से की गई। यह अनोखी और यादगार विदाई ममता वर्मा की थी, जो अपने पति हितेश वर्मा के साथ हेलिकॉप्टर में सवार होकर नई जिंदगी की ओर रवाना हुईं। पूरे गांव में इस अनूठे आयोजन को लेकर जबरदस्त उत्साह रहा और हजारों की संख्या में ग्रामीण इस पल के साक्षी बने।

राजस्थान से आई थी बारात

तलवानी निवासी जिले सिंह भाटीवाल और सुमित्रा देवी की बेटी ममता का विवाह राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के ढाणी राईकान निवासी दौलतराम सिंहमार और निर्मला देवी के बेटे हितेश वर्मा के साथ संपन्न हुआ। विवाह समारोह तलवानी गांव में ही आयोजित किया गया, जहां गांव के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

दूल्हा-दुल्हन का सपना हेलिकॉप्टर विदाई

दुल्हन के चाचा जागेराम वर्मा ने बताया कि ममता और हितेश का लंबे समय से सपना था कि उनकी शादी के बाद विदाई हेलिकॉप्टर से हो। इस सपने को साकार करने के लिए परिवार ने सभी प्रशासनिक औपचारिकताएँ पूरी कीं। उन्होंने बताया कि दामाद हितेश की इच्छा थी कि वह विवाह समारोह में भी हेलिकॉप्टर से पहुंचे, लेकिन प्रशासनिक अनुमति न मिलने के कारण यह संभव नहीं हो पाया। हालांकि विदाई के लिए अनुमति मिल गई, जिसके बाद रविवार दोपहर हेलिकॉप्टर के साथ यह यादगार विदाई सम्पन्न हुई।

दोनों हैं MBA पास

जागेराम वर्मा ने बताया कि ममता और हितेश दोनों ने एमबीए की पढ़ाई की है और वर्तमान में हैदराबाद की एक कंपनी में कार्यरत हैं। पढ़े-लिखे और आधुनिक विचारों वाले इस जोड़े का हेलिकॉप्टर में विदा होने का सपना अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।

प्रशासनिक अनुमति में हुई देरी

परिवार के मुताबिक, हेलिकॉप्टर विदाई के लिए प्रशासनिक मंजूरी लेने में थोड़ा समय लगा, जिसके चलते कार्यक्रम में देरी हुई। अनुमति मिलने के बाद ही यह विशेष विदाई आयोजित की जा सकी। तलवानी गांव में इससे पहले किसी भी बेटी की विदाई हेलिकॉप्टर से नहीं हुई थी, इसलिए यह पल गांव के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बन गया।
गांव के लोगों ने बताया कि इतनी बड़ी संख्या में भीड़ इससे पहले शायद ही किसी समारोह में देखी गई हो। हेलिकॉप्टर के उड़ान भरते ही लोगों ने तालियों और कैमरों की फ्लैश लाइट्स से इस अनूठे आयोजन को यादगार बना दिया।
gold scam India
2.49 करोड़ लेकर दे गए नकली सोना! 50 तोले सोना भी ले गए, बदले में दिया पीतल!
Developed by Mukesh Gusaiana
TAGGED:अनोखी शादी की चर्चा चारों
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article संतोष बैनीवाल अनोखे भात मायरा की चर्चा चारों ओर, लाखों रुपये छोड़ लिया शगुन का एक रुपया, दड़बा कलां से बैनीवाल परिवार ने दरियापुर में बहन सीमा के घर भरा भात
Next Article ACB Haryana news Haryana News तरकांवाली में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर को 5000 रुपये की रिश्वत लेते एसीबी ने किया गिरफ्तार 

ताजा खबरें

नहराणा लुहार मेले की खासियत: क्यों खास है देदा पीर मेला, जानिए जगराता, भंडारा और कुश्ती दंगल की पूरी कहानी
धार्मिक-आस्था
Deepanshu Jindal IAS
माधोसिंघाना में आईएएस दीपांशु जिंदल का स्वागत: आईएएस विजयवर्धन सारस्वत और उनकी पत्नी आईएएस रीतिका परम्परागत पहनावे में मंच पर पहुंचे
किसान सक्सेस स्टोरी सिरसा न्यूज
Anemia awareness Sirsa
छात्रों को सिखाए गए प्राथमिक उपचार के गुर, सिरसा स्कूल में हेल्थ कैंप आयोजित
सिरसा न्यूज स्वास्थ्य समाचार
ऐलनाबाद में हृदयविदारक घटना, पुत्र ने पिता को उतारा मौत के घाट
सिरसा न्यूज
sirsa news
सिरसा के गांव ढूकड़ा के खेतों में लगी आग, दमकल विभाग ने पाया काबू
कृषि न्यूज सिरसा न्यूज
Sirsa Heat Wave News 2026 
Sirsa Heat Wave Alert 2026: भीषण गर्मी व लू से बचाव के लिए नागरिक बरतें सावधानी
स्वास्थ्य समाचार
Weather Update chopta sirsa
Weather Update: चोपटा सिरसा में आंधी और बारिश की संभावना, आज हरियाणा-पंजाब-राजस्थान में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
कृषि न्यूज
gold scam India
2.49 करोड़ लेकर दे गए नकली सोना! 50 तोले सोना भी ले गए, बदले में दिया पीतल!
हरियाणा
नोहर अनाज मंडी में फसलों की बोली और ताज़ा भाव
Sirsa nohar mandi bhav today आज के ताजा अनाज भाव, किसानों के लिए बड़ी अपडेट
कृषि न्यूज मंडी भाव
अभी अभी हरियाणा में बड़ा हादसा : सीवर सफाई करते समय दो सफाई कर्मियों की मौत
Home
बागवानी किसानों को 6 करोड़ तक अनुदान! हरियाणा सरकार की नई योजना से बढ़ेगी आय
Home
NET exam qualified student सरोज NET
सरोज ने NET परीक्षा क्वालिफाई कर बढ़ाया गांव रुपाणा का मान, जमाल कॉलेज में खुशी का माहौल NET exam qualified student
Home
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?