District Level Speech Competition Winner AnuDistrict Level Speech Competition Winner Anu

चोपटा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुड़ियाखेड़ा की छात्रा अनु ने जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया। ब्लॉक स्तर पर प्रथम रहने के बाद अनु ने जिला स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। ‘मेरे सपनों का भारत-विकसित भारत’ विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में जिलेभर के प्रतिभागियों के बीच अनु ने पहला स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता में ऐन मौके पर भाषण का समय 5-6 मिनट से घटाकर 3 मिनट कर दिया गया। इसके बावजूद अनु ने बिना विचलित हुए आत्मविश्वास के साथ मंच संभाला और निर्धारित समय में प्रभावी ढंग से अपनी बात रखी। उसकी प्रस्तुति और विषय पर पकड़ को सराहा गया।

चौधरी के.आर.एम. कॉलेज जमाल की दो छात्राओं ने CDLU टॉप 10 मेरिट में मारी बाजी, ललिता चौथे और ज्योति छठे स्थान पर

अनु की इस उपलब्धि पर भाजपा जिला अध्यक्ष यतींद्र एडवोकेट ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें सम्मानित किया। स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने अनु को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रा की मेहनत के साथ शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग का परिणाम है। अनु की सफलता से गुड़ियाखेड़ा स्कूल में खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *