सिरसा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना को समर्पित करते हुए विभिन्न सामाजिक एवं जनसेवा गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में सेवा भाव को बढ़ावा देना तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए लोगों को प्रेरित करना रहा।
इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सतवीर सिंह ढिढारिया ने बताया कि खंड नाथूसरी चोपटा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर को केवल उत्सव के रूप में मनाने के बजाय इसे “सेवा संकल्प” के रूप में मनाने का आह्वान किया।
सेवा कार्यों के अंतर्गत जरूरतमंद लोगों की सहायता, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण, रक्तदान, स्वास्थ्य जागरूकता तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़ी गतिविधियों का आयोजन करवाया जा रहा है। इस अवसर आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल नाथूसरी कलां के प्राचार्य उम्मेद सिहं ढाका ने आरोही स्कूल में प्रदर्शनी का अवलोकन किया और
कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना एक सकारात्मक पहल है।

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस से जुड़े सेवा कार्यक्रमों में सामाजिक सेवा और जनभागीदारी की परंपरा पहले भी देखने को मिली है। कार्यक्रम में लोगों ने स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण, पर्यावरण संरक्षण तथा जरूरतमंद वर्गों के सहयोग के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। उपस्थित नागरिकों ने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव तभी संभव है जब प्रत्येक व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार सेवा कार्यों में योगदान दे।
नाथूसरी कलां की छात्राओं ने जिला कल्चरल फेस्ट में लहराया परचम, 5 प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन
ब्लॉक नाथूसरी चोपटा के सहनोडल एवं प्रवक्ता दलबीर सिंह ने बताया कि खंड नाथूसरी चौपटा के विभिन्न स्कूलों में सेवा संकल्प के अंतर्गत अनेकों प्रकार की सामाजिक गतिविधियों का आयोजन करवाया जा रहा है विशेष रूप से विद्यालय में लाइटिंग, दीपोत्सव, रंगोली पेंटिंग्स आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जा रहा है। इस अवसर पर युवाओं को विशेष रूप से पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक कार्यों से जुड़ने, रक्तदान एवं पौधारोपण जैसे कार्यों में भाग लेने तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया।

वर्तमान में 17 सितंबर से शुरू होने वाले “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के माध्यम से भी स्वच्छता के लिए स्वैच्छिक भागीदारी और सामूहिक प्रयासों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस अवसर पर समाजसेवी नरेंद्र कासनिया, बलवीर कासनिया, नेशनल यूथ अवार्डी अनिल कुमार ढिढारियां खिराज कस्बा, डॉ मनोज सोहन सिंह, बिना कंबोज, सोनिया, साहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ चढकर भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने समाजहित में निरंतर सेवा करने तथा जरूरतमंदों के साथ खड़े रहने का सेवा संकल्प लिया।

