चोपटा में बारिश से नरमा, ग्वार की फसलो को नुकसानचोपटा में बारिश से नरमा, ग्वार की फसलो को नुकसान

चोपटा। राजस्थान की सीमा से सटे हरियाणा के चोपटा क्षेत्र में देर रात को आई तूफानी बारिश से नरमे और ग्वार की फसल को काफी नुकसान हुआ है। रात को करीब 1:00 बजे तेज हवाओं के साथ आई बारिश ने किसानों की अरमानों पर पानी फेर दिया।

क्षेत्र के इस बार करीब 25000 हेक्टेयर में देसी कपास में बीटी नरमे की बिजाई की गई और 16000 हेक्टेयर में ग्वार की फसल की बिजाई की गई है । जिसको काफी नुकसान हुआ है। किसानों ने सुबह जाकर खेतों में देखा तो फसल का नुकसान देकर किसानों को रोना आ गया।

चोपटा में बारिश से नरमा, ग्वार की फसलो को नुकसान
चोपटा में बारिश से नरमा, ग्वार की फसलो को नुकसान

क्षेत्र के जमाल, बरासरी, कुतियाना, जोड़किया, रामपुरा ढिल्लों, कुम्हारिया, खेड़ी, कागदाना, शक्कर मंदोरी, शाहपुरिया, दड़बा कला, नाथूसरी, रूपावास सहित कई गांवों में रात को जोरदार आंधी, तेज हवा और बारिश हुई जिससे खेतों में खड़ी सावनी की फसल को काफी नुकसान हुआ।

चोपटा में बारिश से नरमा की फसलो को नुकसान
चोपटा में बारिश से नरमा की फसलो को नुकसान

किसान रामचंद्र , प्रेम कुमार , दलबीर, श्रवण कुमार, रणबीर , शंकर मास्टर, जगदीश, कृष्ण कुमार, खेतपाल ने बताया कि इस बार मानसून की बारिश काफी कम हुई थी फिर भी किसानों ने जैसे तैसे सिंचाई करके सावनी की फसल को कायम रखा और सोचा कि उत्पादन अच्छा हो जाएगा लेकिन अब रात को हुई तूफानी बारिश ने सब कुछ चौपट कर दिया। नरमे, ग्वार , बाजरा, मूंगफली आदि की फसल को काफी नुकसान हुआ है। ग्वार की फसल भी पूरी तरह से खराब हो गई। किसानों ने बारिश से खराब हुई फसल के मुआवजे की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *