सिरसा से जोधपुर के लिए बस सेवा शुरू हो गई हैसिरसा से जोधपुर के लिए बस सेवा शुरू हो गई है

सिरसा। सिरसा से जोधपुर जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा रोड़वेज ने जोधपुर के लिए बस सेवा शुरू की है। यह बस सिरसा से चलकर नाथूसरी चौपटा, भादरा, साहवा, तारानगर, सरदारशहर, श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर, नोखा, नागौर और खिंवसर होते हुए जोधपुर पहुंचेगी। सिरसा से बस सुबह 7:10 बजे रवाना होगी और निर्धारित रूट से होते हुए रात 8:30 बजे जोधपुर पहुंचेगी।

सिरसा से बस के रवाना होने के बाद नाथूसरी चौपटा से सुबह 7:50 बजे, भादरा से 8:40 बजे, साहवा से 9:40 बजे और तारानगर से 10:25 बजे प्रस्थान का समय निर्धारित किया गया है।

इसके बाद बस सरदारशहर से सुबह 11:40 बजे, श्रीडूंगरगढ़ से दोपहर 1:05 बजे और बीकानेर से दोपहर 2:30 बजे रवाना होगी। नोखा से शाम 4:18 बजे, नागौर से 5:35 बजे और खिंवसर से 6:50 बजे चलकर बस रात 8:30 बजे जोधपुर पहुंचेगी।

सिरसा में पशुओं के इलाज की सुविधा आसान, 1962 पर कॉल कर घर पर मिलेगी वेटरनरी सर्विस

जोधपुर से सुबह 5:40 बजे चलेगी बस

जोधपुर से सिरसा के लिए वापसी सेवा सुबह 5:40 बजे शुरू होगी। बस नागौर से सुबह 8:18 बजे, नोखा से 9:45 बजे और बीकानेर से 11:40 बजे रवाना होगी।

वापसी में श्रीडूंगरगढ़ से दोपहर 1:45 बजे, सरदारशहर से 3:40 बजे, तारानगर से शाम 5 बजे और साहवा से 5:40 बजे बस चलेगी। इसके बाद भादरा से शाम 6:40 बजे रवाना होकर बस रात 8 बजे सिरसा पहुंचेगी।

इस रूट से सिरसा और आसपास के यात्रियों को राजस्थान के कई प्रमुख शहरों तक बस से आने-जाने की सुविधा मिलेगी। यात्रियों के लिए सिरसा, नाथूसरी चौपटा, भादरा, बीकानेर, नागौर और जोधपुर समेत पूरे रूट के प्रमुख ठहरावों से बस पकड़ने की सुविधा रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *