choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • हरियाणा
    • फतेहाबाद न्यूज
    • हिसार न्यूज
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
    • नोहर न्यूज
    • भादरा न्यूज
  • कृषि न्यूज
    • किसान सक्सेस स्टोरी
    • मंडी भाव
  • शिक्षा व रोजगार
    • जॉब समाचार
  • धार्मिक-आस्था
    • गाँव की कहानी
    • कथा/कहानी
    • गोगामेड़ी मेला न्यूज़
    • मंदिर जानकारी
    • राशिफल
  • खेल समाचार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
Search
Follow US
Home » बरासरी के किसान राजेश कुमार ने आलू लगाकर शुरू की परम्परागत खेती के साथ अतिरिक्त कमाई, जानिए किसान की सालाना कमाई…
Home

बरासरी के किसान राजेश कुमार ने आलू लगाकर शुरू की परम्परागत खेती के साथ अतिरिक्त कमाई, जानिए किसान की सालाना कमाई…

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: December 26, 2021
Share
4 Min Read

 

        पत्रकार नरेश बैनीवाल 9896737050

नाथूसरी चोपटा। राजस्थान की सीमा से सटे हरियाणा के पैंतालिसा क्षेत्र में रेतीली जमीन है तथा अन्तिम छोर पर पडऩे के कारण हमेशा सिंचाई के पानी की कमी रहती है। जब भी राजस्थान में सूखा या अकाल पड़ता है तो उसकी काली छाया इस क्षेत्र पर अवश्य पड़ती है। इसके अलावा कभी टिड्डी दल का हमला, कभी सूखा रोग, कभी औलावृष्टि आदि की मार से परंपरागत खेती से आमदनी कम हो जाती है। और आर्थिक स्थिति डावांडोल हो जाती है। लेकिन गांव बरासरी (सिरसा)  के किसान राजेश कुमार पुत्र पूनम चंद रोज ने हौसला हारने की बजाए कमाई का जरिया खोजा। उसने अपने घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाए रखने के लिए बीए की पढ़ाई करने के साथ-साथ परंपरागत खेती के साथ 1 एकड़ में 5 साल पहले आलू की बिजाई की। इससे परंपरागत कृषि के साथ अतिरिक्त आमदन शुरू हो गई। अब हर साल अढाई लाख रुपए के अतिरिक्त कमाई होने लगी।  लीक से हटकर कुछ करने के जज्बे ने राजेश कुमार को हरियाणा के साथ-साथ निकटवर्ती राजस्थान के आस पास के गांवों में अलग पहचान भी दिलवाई। और कम उम्र में ही किसानों  के लिए प्रेरणा स्रोत बन गया।

Zoccer review – Irish casino guide, bonuses, payments & mobile
Developed by Mukesh Gusaiana


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

  

——————
माधोसिंघाना के प्रगतिशील किसान से प्रेरणा लेकर शुरू की आलू की बिजाई
 किसान राजेश कुमार ने बताया कि रेतीली जमीन व नहरी पानी की हमेशा कमी के कारण परंपरागत खेती में अच्छी बारिश होने पर तो बचत हो जाती वरना घाटा ही लगता। उसने खेती के साथ अन्य कमाई का जरीया खोजना शुरू किया तो  बीए की पढ़ाई करने के साथ-साथ खेती कार्य में रुचि के कारण गांव माधोसिंघाना के प्रगतिशील किसान  रामस्वरूप से प्रेरणा लेकर 1 एकड़ फसल में 5 साल पहले आलू की सब्जी लगानी शुरू की। जिससे
 200 क्विंटल आलू की पैदावार हुई और करीब 200000 रुपए की कमाई हुई । उन्होंने बताया कि आलू की फसल अक्टूबर के पहले सप्ताह में लगाई जाती है और दिसंबर में पैदावार मिल जाती है । पिछले 5 वर्ष से हर साल करीब अढाई से 300000 रुपए की पैदावार हो जाती है जिससे परंपरागत खेती की आमदनी के साथ-साथ अतिरिक्त कमाई होने से घर की आर्थिक स्थिति मजबूत रहने लगी।
उन्होने बताया कि बिना किसी सरकारी सहायता के अपना खुद के पैसों से आलू का व्यवसाय शुरू किया है। उन्होंने बताया कि गांव के कई युवा उनके व्यवसाय को देखकर सब्जी लगाने का काम करने लगे हैं। जिससे उन्हें रोजगार मिल गया है। किसान खेती के साथ इस तरह के व्यवसाय से कमाई करके आत्म निभर बन सकते है।

Instasio Casino España: guía de seguridad y protección
Developed by Mukesh Gusaiana

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

 


सरलता से मिले सरकारी सहायता, विकसित हो फ्रूट प्रोसेसिंग सेंटर या सब्जी मंडी
राजेश कुमार ने बताया कि अगर सरकारी सहायता मिल जाए तो सब्जी के व्यवसाय को और ज्यादा बढ़ा सकता है। जिससे अन्य लोगों को भी रोजगार दिया जा सकता है। इसके अलावा नाथूसरी चौपटा के आसपास फ्रूट प्रोसेसिंग सेंटर या सब्जी मंडी विकसित हो जाए तो किसानों को काफी फायदा होने लगेगा।


Zoccer bonus: guida all’app e all’esperienza mobile
Developed by Mukesh Gusaiana

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

 

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article दयानन्द सीनियर सैकेंडरी स्कूल नाथूसरी चोपटा में मनाया क्रिसमस पर्व, छोटे-छोटे बच्चों द्वारा दी गई मनमोहक प्रस्तुतियां…
Next Article एक जनवरी से बिना वैक्सीनेशन नहीं मिलेगा पेट्रोल – डीजल और न ही मिलेगा डिपो पर राशन, इन स्थानों पर नहीं जा सकते…

ताजा खबरें

Zoccer review – Irish casino guide, bonuses, payments & mobile
Home
Instasio Casino España: guía de seguridad y protección
Home
Zoccer bonus: guida all’app e all’esperienza mobile
Home
Divaspin bonus : aperçu, conditions de mise et options de paiement
Home
Instasio casino app – wat je moet weten
Home
बड़ा हादसा: ट्रक बिजली के तारों से टकराया, दो लोगों की मौके पर ही मौत
सिरसा न्यूज हरियाणा
गांव जमाल में पेयजल की कमी, जल घर की डिग्गियां खाली, ग्रामीण खरीद कर पी रहे पानी
सिरसा न्यूज हरियाणा
उत्तर और मध्य भारत में भीषण सूखा पड़ने की आशंका
कृषि न्यूज
तनाव से मुक्ति कैसे पाए : सीडीएलयू में छात्राओं ने सीखे तनावमुक्त सफलता के सूत्र
स्वास्थ्य समाचार
स्वतंत्रता सेनानियों के पोते-पोतियों के लिए वजीफा योजना के  माध्यम से उच्च शिक्षा के लिए दी जाती है वित्तीय मदद
सरकारी योजनायें
असहाय व जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही सच्ची मानवता है: परीक्षित गर्ग
धार्मिक-आस्था
PM Narendra Modi appealing to save petrol, diesel, and gold amidst middle east crisis
पेट्रोल-डीजल और सोने पर PM मोदी की दूसरी बड़ी अपील, क्या देश पर फिर कोई नया संकट आने वाला है?
हरियाणा
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?