choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • हरियाणा
    • फतेहाबाद न्यूज
    • हिसार न्यूज
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
    • नोहर न्यूज
    • भादरा न्यूज
  • कृषि न्यूज
    • किसान सक्सेस स्टोरी
    • मंडी भाव
  • शिक्षा व रोजगार
    • जॉब समाचार
  • धार्मिक-आस्था
    • गाँव की कहानी
    • कथा/कहानी
    • गोगामेड़ी मेला न्यूज़
    • मंदिर जानकारी
    • राशिफल
  • खेल समाचार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
Search
Follow US
Home » एक जनवरी से बिना वैक्सीनेशन नहीं मिलेगा पेट्रोल – डीजल और न ही मिलेगा डिपो पर राशन, इन स्थानों पर नहीं जा सकते…
Home

एक जनवरी से बिना वैक्सीनेशन नहीं मिलेगा पेट्रोल – डीजल और न ही मिलेगा डिपो पर राशन, इन स्थानों पर नहीं जा सकते…

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: December 27, 2021
Share
4 Min Read

 

– 

सिरसा, 27 दिसंबर। उपायुक्त अनीश यादव ने कहा कि कोविड-19 की तीसरी लहर के मद्देनजर सरकार द्वारा वैक्सीनेशन अभियान को और अधिक गति देने के लिए हिदायतें जारी की गई है। एक जनवरी से किसी भी विभाग के कार्यालय अथवा संस्थान, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन में बिना कोविड-19 वैक्सीनेशन के प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा पेट्रोल पंप पर पेट्रोल व राशन डिपो पर राशन लेने तथा अन्य सभी सेवाओं का लाभ लेने के लिए वैक्सीनेट होना जरूरी है। अधिकारी भी यह सुनिश्चित करें कि उनके कार्यालय में प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी तथा उनके पात्र परिजन वैक्सीनेटिड हो।

Pin Up Casino – Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up
Developed by Mukesh Gusaiana
उपायुक्त सोमवार को स्थानीय लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में कोविड-19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम को लेकर आयोजित समीक्षा  बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में एसडीएम सिरसा जयवीर यादव, एसडीएम डबवाली राजेश पुनिया, एसडीएम कालांवाली उदय सिंह, एसडीएम ऐलनाबाद शंभू राठी, नगराधीश गौरव गुप्ता, सिविल सर्जन डा. मनीष बंसल, सीएमजीजीए रोमिल होतवानी सहित अधिकारीगण मौजूद थे।
उपायुक्त ने कहा कि अधिकारी योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हुए शत प्रतिशत वैक्सीनेशन के लक्ष्य को पूरा करें। उन्होंने निर्देश दिए कि बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व पेट्रोल पंपों  पर वैक्सीनेशन कैंप लगाए जाएं, इसके लिए सिविल सर्जन से संपर्क करके मैगा स्तर पर वैक्सीनेशन कैंपों का आयोजन करें। सरकारी व गैर सरकारी बैंकों में भी आने वाले व्यक्तियों व कर्मचारियों के लिए वैक्सीनेशन होना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन सैंटरों व हर घर दस्तक मुहिम के तहत स्वास्थ्य विभाग की 180 टीमें वैक्सीनेशन कार्य में लगी हुई हैं। इन टीमों का सहयोग लें और विशेष वैक्सीनेशन कैंपों का आयोजन किया जाए। उपायुक्त ने कहा कि एक जनवरी से बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन के केवल वैक्सीनेटेड लोगों को ही टिकट दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग जिन लोगों को वैक्सीन की डोज लग चुकी हैं उनकी जानकारी पोर्टल पर अपडेट करें और जिनकी दूसरी डोज अभी लंबित हैं उन्हें निजी तौर पर मिलकर या फोन के माध्यम से वैक्सीनेशन के लिए सूचित करें।


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

dayannd school
अब चोपटा क्षेत्र के बच्चे भी सीखेंगे जर्मन भाषा! दयानंद स्कूल में शुरू हुई जर्मन भाषा क्लास
Developed by Mukesh Gusaiana


मैरिज हॉल, रेस्टोरेंट, सब्जीमंडी व सार्वजनिक व धार्मिक स्थलों पर बिना वैक्सीनेशन के नहीं मिलेगा प्रवेश :
उपायुक्त ने बताया कि कोरोना संक्रमण फैलाव को रोकने के दृष्टिगत नए साल में एक जनवरी से कोरोना सुरक्षा कवच के रूप में दोनों डोज नहीं लेने वाले लोगों को बस-ट्रेन से लेकर बैंक, मैरिज हाल, होटल-रेस्टोरेंट, सरकारी कार्यालयों, बाजारों, सब्जी मंडी, अनाज मंडी, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक जनवरी के बाद सब्जी मंडी, बार, रेस्टोरेंट, होटल, अनाज मंडी, डिपार्टमेंटल स्टोर, शराब बिक्री केंद्रों, मॉल, शापिंग कांप्लेक्स, सिनेमा हॉल, शहर के बाजारों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर प्रवेश के लिए कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन की दोनों डोज ली जानी बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि पूर्ण रूप से दोनों डोज वैक्सीनेशन के बाद ही बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर यात्रा की स्वीकृति रहेगी। वहीं धार्मिक स्थलों, पेट्रोल पंप, सीएनजी स्टेशन, एलपीजी से सिलेंडर बिक्री केंद्र, शुगर मील, मिल्क बूथ, राशन डिपो पर केवल दोनों डोज लगवाने वालों को ही सामान उपलब्ध होगा। निजी व सरकारी सेक्टर में व बैंक में वैक्सीनेशन की दोनों डोज ले चुके लोगों को ही प्रवेश मिलेगा। कॉलेज व पॉलिटेक्निक के 18 साल से अधिक आयु के युवाओं को भी वैक्सीनेशन करवाना सुनिश्चित होगा। जिम, पार्क, व्यायामशाला आदि में केवल दोनों डोज ले चुके लोगों को ही प्रवेश दिया जाएगा। सरकारी कार्यालयों में भी कोई भी कर्मचारी दोनों डोज लिए बिना प्रवेश नहीं करेगा।


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

jodkiyan village story
गांव जोड़कियां की कहानी जानकर आप भी चौंक जाएंगे, जानिए दर्द भरी सच्चाई | jodkiya sirsa Gaon Ki Kahani
Developed by Mukesh Gusaiana

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article बरासरी के किसान राजेश कुमार ने आलू लगाकर शुरू की परम्परागत खेती के साथ अतिरिक्त कमाई, जानिए किसान की सालाना कमाई…
Next Article अभय चौटाला बोले :- बुजुर्गों की पेंशन काटकर सरकार बुजुर्गों का कर रही अपमान

ताजा खबरें

Pin Up Casino – Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up
Home
बड़ा हादसा: ट्रक बिजली के तारों से टकराया, दो लोगों की मौके पर ही मौत
सिरसा न्यूज हरियाणा
गांव जमाल में पेयजल की कमी, जल घर की डिग्गियां खाली, ग्रामीण खरीद कर पी रहे पानी
सिरसा न्यूज हरियाणा
उत्तर और मध्य भारत में भीषण सूखा पड़ने की आशंका
कृषि न्यूज
तनाव से मुक्ति कैसे पाए : सीडीएलयू में छात्राओं ने सीखे तनावमुक्त सफलता के सूत्र
स्वास्थ्य समाचार
स्वतंत्रता सेनानियों के पोते-पोतियों के लिए वजीफा योजना के  माध्यम से उच्च शिक्षा के लिए दी जाती है वित्तीय मदद
सरकारी योजनायें
असहाय व जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही सच्ची मानवता है: परीक्षित गर्ग
धार्मिक-आस्था
PM Narendra Modi appealing to save petrol, diesel, and gold amidst middle east crisis
पेट्रोल-डीजल और सोने पर PM मोदी की दूसरी बड़ी अपील, क्या देश पर फिर कोई नया संकट आने वाला है?
हरियाणा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नोरा फतेही का जलवा, टोरंटो ओपनिंग सेरेमनी में बनाएंगी बड़ा रिकॉर्ड
नोरा फतेही बनेगी FIFA वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस
हरियाणा
Chandigarh new rent law 2026
चंडीगढ़ में लागू हुए 5 नए कानून, हरियाणा और पंजाब के लोगों के लिए जानना बहुत जरूरी
हरियाणा
पूर्व सरपंच बोले-मोबाइल में देखा था नाम Tina Dabi, आज सामने बैठे हैं, मुस्कुराईं कलेक्टर टीना डाबी
राजस्थान न्यूज
BJP MLA Bimla Chaudhary Rewari Election Rally Marriage Promise to Voters
Haryana News: वोट दो, दुल्हन लो, BJP विधायक बिमला चौधरी का कुंवारे मतदाताओं को ऑफर
हरियाणा
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?