choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • हरियाणा
    • फतेहाबाद न्यूज
    • हिसार न्यूज
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
    • नोहर न्यूज
    • भादरा न्यूज
  • कृषि न्यूज
    • किसान सक्सेस स्टोरी
    • मंडी भाव
  • शिक्षा व रोजगार
    • जॉब समाचार
  • धार्मिक-आस्था
    • गाँव की कहानी
    • कथा/कहानी
    • गोगामेड़ी मेला न्यूज़
    • मंदिर जानकारी
    • राशिफल
  • खेल समाचार
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
Search
Follow US
Home » अब चोपटा क्षेत्र के बच्चे भी सीखेंगे जर्मन भाषा! दयानंद स्कूल में शुरू हुई जर्मन भाषा क्लास
Homeशिक्षा व रोजगार

अब चोपटा क्षेत्र के बच्चे भी सीखेंगे जर्मन भाषा! दयानंद स्कूल में शुरू हुई जर्मन भाषा क्लास

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: May 1, 2026
Share
3 Min Read
dayannd school
education news

नाथूसरी चोपटा के दयानंद स्कूल में अब छात्र सीखेंगे जर्मन भाषा, ‘ऑसबिल्डिंग प्रोग्राम’ से खुलेंगे विदेश में करियर के द्वार

Contents
  • क्या है ऑसबिल्डिंग प्रोग्राम और इसके फायदे?
  • स्थानीय स्तर पर वैश्विक शिक्षा
  • स्कूल के प्रधानाचार्य ने कहा:
  • अभिभावकों में उत्साह
  • कैसे होगा चयन?

 

नाथूसरी चोपटा (सिरसा): ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने और उन्हें वैश्विक करियर के अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से नाथूसरी चोपटा स्थित दयानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने एक अनूठी पहल शुरू की है। स्कूल परिसर में अब विद्यार्थियों को जर्मन भाषा का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे जर्मनी के प्रतिष्ठित ‘ऑसबिल्डिंग प्रोग्राम का लाभ उठा सकें।

 

क्या है ऑसबिल्डिंग प्रोग्राम और इसके फायदे?

जर्मनी का ऑसबिल्डिंग प्रोग्राम एक ‘वर्क-स्टडी’ मॉडल है, जहाँ छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाता है। इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषताएँ निम्नलिखित हैं:

 

jodkiyan village story
गांव जोड़कियां की कहानी जानकर आप भी चौंक जाएंगे, जानिए दर्द भरी सच्चाई | jodkiya sirsa Gaon Ki Kahani
Developed by Mukesh Gusaiana

फ्री स्टडी वीजा: इस प्रोग्राम के तहत चयनित छात्रों को जर्मनी के लिए नि:शुल्क स्टडी वीजा प्राप्त करने में आसानी होती है।

 

शिक्षा के साथ कमाई: प्रशिक्षण के दौरान छात्रों को प्रतिमाह स्टाइपेंड भी मिलता है, जिससे उनका रहना और खाना सुलभ हो जाता है।

 

सुनिश्चित रोजगार: कोर्स पूरा होने के बाद छात्रों को जर्मनी में ही स्थायी नौकरी और भविष्य में पीआर (क्कक्र) मिलने की प्रबल संभावना होती है।

 

अभी अभी हरियाणा में बड़ा हादसा : सीवर सफाई करते समय दो सफाई कर्मियों की मौत
Developed by Mukesh Gusaiana

स्थानीय स्तर पर वैश्विक शिक्षा

दयानंद स्कूल के प्रबंधन ने बताया कि अक्सर ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली बच्चे जानकारी और भाषाई कौशल के अभाव में अंतरराष्ट्रीय अवसरों से वंचित रह जाते हैं। इसी कमी को दूर करने के लिए स्कूल ने विशेषज्ञ शिक्षकों के माध्यम से जर्मन भाषा की कक्षाएं शुरू की हैं।

 

स्कूल के प्रधानाचार्य ने कहा:

 

स्कूल प्राचार्या शिखा गोदारा ने बताया कि हमारा लक्ष्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि अपने छात्रों को आत्मनिर्भर बनाना है। जर्मन भाषा सीखकर हमारे छात्र न केवल यूरोप में उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे, बल्कि बिना किसी बड़े आर्थिक बोझ के एक शानदार करियर की शुरुआत भी कर पाएंगे।

 

अभिभावकों में उत्साह

स्कूल की इस पहल से अभिभावकों और स्थानीय निवासियों में भारी उत्साह है। ग्रामीणों का मानना है कि इस तरह के व्यावसायिक और भाषाई कोर्स से इलाके के युवाओं को विदेशों में रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और उन्हें भारी-भरकम डोनेशन या एजेंटों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

बागवानी किसानों को 6 करोड़ तक अनुदान! हरियाणा सरकार की नई योजना से बढ़ेगी आय
Developed by Mukesh Gusaiana

 

कैसे होगा चयन?

कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों को जर्मन भाषा के प्रारंभिक स्तर (ए1, ए 2 और बी1) की तैयारी करवाई जाएगी। भाषा की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद, स्कूल छात्रों को जर्मनी के विभिन्न संस्थानों में ऑसबिल्डिंग के लिए आवेदन करने में भी मार्गदर्शन प्रदान करेगा।

TAGGED:चोपटा नाथुसरी चोपटाजर्मन भाषादयानंद स्कूलसिरसा एजुकेशन न्यूज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article Haryana land measurement online हरियाणा में अब 1000 रुपए में होगी खेतों की पैमाइश, अब 1 इंच का भी नहीं आएगा फर्क
Next Article रेणु शर्मा गौशालाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही सरकार: रेणु शर्मा

ताजा खबरें

PM Narendra Modi appealing to save petrol, diesel, and gold amidst middle east crisis
पेट्रोल-डीजल और सोने पर PM मोदी की दूसरी बड़ी अपील, क्या देश पर फिर कोई नया संकट आने वाला है?
हरियाणा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नोरा फतेही का जलवा, टोरंटो ओपनिंग सेरेमनी में बनाएंगी बड़ा रिकॉर्ड
नोरा फतेही बनेगी FIFA वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस
हरियाणा
Chandigarh new rent law 2026
चंडीगढ़ में लागू हुए 5 नए कानून, हरियाणा और पंजाब के लोगों के लिए जानना बहुत जरूरी
हरियाणा
पूर्व सरपंच बोले-मोबाइल में देखा था नाम Tina Dabi, आज सामने बैठे हैं, मुस्कुराईं कलेक्टर टीना डाबी
राजस्थान न्यूज
BJP MLA Bimla Chaudhary Rewari Election Rally Marriage Promise to Voters
Haryana News: वोट दो, दुल्हन लो, BJP विधायक बिमला चौधरी का कुंवारे मतदाताओं को ऑफर
हरियाणा
SELJA KUMARI
धरे के धरे रह गए हरियाणा में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के दावे: सैलजा कहा- प्रदेश में बिजली संकट पर जवाब दे सरकार चंडीगढ़, 3 मई।
हरियाणा
गोशालाओं के संचालन के लिए अनुदान राशि के चेक वितरित
सिरसा न्यूज
रेणु शर्मा
गौशालाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही सरकार: रेणु शर्मा
सिरसा न्यूज
Haryana land measurement online
हरियाणा में अब 1000 रुपए में होगी खेतों की पैमाइश, अब 1 इंच का भी नहीं आएगा फर्क
कृषि न्यूज
sirsa news
sirsa news सिरसा ने हरियाणा में पहला स्थान हासिल किया, जानिए स्व-गणना में टॉप 5 जिले
सिरसा न्यूज
jodkiyan village story
गांव जोड़कियां की कहानी जानकर आप भी चौंक जाएंगे, जानिए दर्द भरी सच्चाई | jodkiya sirsa Gaon Ki Kahani
Home गाँव की कहानी
नहराणा लुहार मेले की खासियत: क्यों खास है देदा पीर मेला, जानिए जगराता, भंडारा और कुश्ती दंगल की पूरी कहानी
धार्मिक-आस्था
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?