ट्रक बिजली के तारों से टकराया, दो लोगों की मौके पर ही मौ
गांव बणी की अनाज मंडी में गेहूं से भरा एक ट्रक में करंट आने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार गुरसेवक सिंह (57) और नत्थू राम (56) निवासी रामा मंडी (पंजाब) बणी की अनाज मंडी में ट्रक से गेहूं की लिफ्टिंग का काम करते थे। आज जब उन्होंने ट्रक में गेहूं लोड करके ट्रक को छांव में खड़ा किया तो ट्रक का अगला हिस्सा अचानक 11 हजार वोल्टेज के तारों से टकरा गया, जिससे ट्रक में करंट आ गया और नीचे उतरते समय दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
पेट्रोल-डीजल और सोने पर PM मोदी की दूसरी बड़ी अपील, क्या देश पर फिर कोई नया संकट आने वाला है?
घटना का पता चलते ही मौके पर काफी लोग जमा हो गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिरसा के सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस इस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
