sirsa news नैशनल स्कूल हैंडबॉल प्रतियोगिता में हरियाणा को कांस्य पदक दिलाने वाली बाजेकां गांव की दोनों होनहार खिलाडिय़ों का आज पैतृक गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।
इस दौरान ढोल-नगाड़ों की थाप पर उनको पंचायत भवन लाया गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। सरपंच प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह कंग ने गांव की इन दोनों खिलाडिय़ों को सम्मानित किया और उनकी इस उपलब्धि को गांव के गौरव बताया। sirsa news
जानकारी अनुसार, बाजेकां की हैंडबॉल खिलाड़ी निशा पुत्री हरिभगवान व निशा पुत्री श्याम लाल ने हरियाणा का मान बढ़ाते हुए हिमाचल प्रदेश के घुमरावीं में एक फरवरी से 5 फरवरी तक आयोजित 69 वीं नैशनल स्कूल प्रतियोगिता के अंडर-19 में अपना दमखम दिखा। बता दें कि सिरसा जिले से इन दोनों खिलाडिय़ों ने प्रदेश टीम में भागीदारी की। इस टूर्नामेंट में हरियाणा ने कांस्य पदक जीता जिसमें इन दोनों निशा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पदक विजेता इन बेटियों को पैतृक गांव बाजेकां पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।sirsa news
इन बेटियों को गांव लाने के लिए ग्रामीण गांव की सीमा पर ही पहुंच गए थे। जहां से ढोल की थाप नाचते हुए उन्हें पंचायत घर लाया गया। जहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। ग्राम पंचायत की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में सरपंच प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह कंग ने कहा कि इन दोनोंबेटियों पर पूरे गांव को गर्व है।
आज बाजेकां का नाम खेलों के क्षेत्र में प्रदेशभर में अलग पहचान बना रहा है। इस दौरान दोनों हैंडबॉल खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया। वहीं ग्राम पंचायत ने गांव के हर खिलाड़ी को खेलों से जुड़ी तमाम सुविधाएं मुहैया करवाने का भरोसा दिलाया।
इस दौरान ग्राम पंचायत के सभी सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में गणमान्यजन भी मौजूद रहे। पदक विजेता बेटियों का सम्मान करते हुए सरपंच प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह कंग व अन्य।
