सिरसा में सुखविंद्र सोनी को सड़क पर 8710 रुपये की नगदी मिलीसिरसा में सुखविंद्र सोनी को सड़क पर 8710 रुपये की नगदी मिली

सिरसा। सड़क पर गिरे हजारों रुपये मिलने के बाद उन्हें अपने पास रखने के बजाय असली मालिक तक पहुंचाकर सिरसा के सुखविंद्र सोनी ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। हरियाणा स्वर्णकार संघ के मुख्य सलाहकार एवं सिरसा प्रभारी सुखविंद्र सोनी को दो दिन पहले सदर बाजार से अपने प्रतिष्ठान पर लौटते समय रास्ते में 8710 रुपये की नगदी मिली थी। उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ करने के बाद सोशल मीडिया के माध्यम से भी रुपये के मालिक की तलाश शुरू की।

जानकारी के अनुसार, मिली नगदी में 500 रुपये के 17 नोट, 200 रुपये के दो नोट और 10 रुपये का एक नोट था। काफी प्रयास के बाद गौशाला मोहल्ला निवासी साहिल, जो कबाड़ का काम करता है, सुखविंद्र सोनी के प्रतिष्ठान पर पहुंचा और नगदी के बारे में जानकारी दी। पूरी तसल्ली करने के बाद मौजिज लोगों की मौजूदगी में सुखविंद्र सोनी ने 8710 रुपये साहिल को वापस लौटा दिए।

आसपास पूछताछ के बाद सोशल मीडिया से तलाश शुरू की

सुखविंद्र सोनी ने बताया कि सड़क पर नगदी मिलने के बाद उन्होंने सबसे पहले आसपास मौजूद लोगों से उसके मालिक के बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया, लेकिन उस समय कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए रुपये के असली मालिक तक पहुंचने की कोशिश की।

नाथूसरी कलां की छात्राओं ने जिला कल्चरल फेस्ट में लहराया परचम, 5 प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन

बाद में साहिल उनके प्रतिष्ठान पर पहुंचा और नगदी के संबंध में सही जानकारी दी। पहचान और जानकारी की तसल्ली होने के बाद रुपये उसे वापस कर दिए गए।

लोगों ने की ईमानदारी की सराहना

रुपये वापस मिलने पर साहिल ने सुखविंद्र सोनी का आभार जताया। मौके पर मौजूद लोगों ने भी उनकी ईमानदारी और इस पहल की सराहना की।

सुखविंद्र सोनी ने कहा कि किसी दूसरे व्यक्ति की मेहनत की कमाई को अपने पास रखना गलत है। रुपये उनके असली मालिक को लौटाकर उन्हें आत्मिक संतोष मिला।

इस मौके पर कार्यकारी प्रधान सोनी धर्मशाला सतपाल सूर्या, वार्ड नंबर 12 के पार्षद प्रतिनिधि जीवन बांसल, बलविंद्र सिंह ढल्ला, अशोक जग्गा, प्रेम चावला सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *