सिरसा, 4 सितंबर । गांव फरवाई कलां से दड़बी रोड पर पिछले लगभग 1 साल से पत्थर डालकर छोडेÞ जाने से राहगिरों को काफी परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। यहां के निवासी सुखदेव सिंह, तारा चंद, सुरजीत सिंह, अमीर सिंह, अशोक सिंह सहित अन्य ने बताया कि रोड का निर्माण न होने से यहां से गुजरने वाले वाहन चालक बेहद परेशान है।
उन्होंने बताया कि रोजाना इस मार्ग से हजारों वाहनों का आवागमन होता है। स्कूली वाहनों के साथ-साथ आम लोग भी यहां से गुजरते हैं और परेशानियों से जूझते हैं, लेकिन किसी को भी इनकी परेशानी नजर नहीं आती। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई बार स्थानीय नेताओं के साथ-साथ प्रशासनिक तंत्र को भी अवगत करवाया गया, लेकिन अभी तक किसी ने भी समस्या के प्रति गंभीरता नहीं दिखाई।
हरियाणा में फैमिली आईडी में आय समेत इन गलतियों को ठीक करने के लिए 7 सितंबर से ग्राम सभाएं शुरू
यहां तक की सीएम विंडो पर भी शिकायत की गई, लेकिन अभी तक समस्या जस की तस बनी हुई है। सभी ने सरकार से मांग की कि जल्द जल्द से जल्द सड़क का निर्माण किया जाए, ताकि राहगिरों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। साथ ही उन्होंने मांग की कि लापरवाह अधिकारियों व ठेकेदार पर भी तुरंत कार्रवाई की जाए, जिन्होंने पत्थर डालकर सड़क का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया।

