सिरसा के चंडीगढ़िया मोहल्ले में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई।चंडीगढ़िया मोहल्ले के आंगनवाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम।

सिरसा, 4 अक्तूबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत रविवार को चंडीगडीया मोहल्ले के आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें वार्ड पार्षद मनमोहन सिंह मिढ़ा और उनकी पत्नी अमन मिढ़ा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

कार्यक्रम के दौरान सुपरवाइजर बलविंद्र कौर ने महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY), मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना (MMMSY) और आपकी बेटी हमारी बेटी योजना सहित सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। राष्ट्रीय पोषण माह के तहत गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म भी निभाई गई।

पीएचसी कागदाना में एचपीवी टीकाकरण शिविर आयोजित, 14-15 आयु वर्ग की 9 किशोरियों को लगी वैक्सीन

आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों ने प्री-स्कूल गतिविधियों में भाग लिया। वहीं, एएनएम ममता ने महिलाओं को टीकाकरण, एनीमिया और मातृ-शिशु स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

सिरसा में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम
सिरसा में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम

कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों को सामुदायिक संवाद, जागरूकता और सहभागिता के प्रभावी केंद्र के रूप में विकसित करना है, ताकि महिलाओं और बच्चों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंच सके।

इस अवसर पर आंगनवाड़ी वर्कर नेहा, सुखदेवी और उषा किरण, हेल्पर रेखा, सुषमा और अनीता, एएनएम ममता, आशा वर्कर सोनिया व शिखा तथा मोहल्ले की महिलाएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *