सिरसा में सफाई कर्मचारियों का हंगामासिरसा में सफाई कर्मचारियों का हंगामा

चोपटा प्लस, सिरसा। कच्चे कर्मचारियों को पक्का किए जाने व अन्य मांगों को लेकर पिछले करीब 23 दिनों से हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों का आंदोलन अब उग्र रूप लेने लगा है। बुधवार सुबह सिरसा में हड़ताली कर्मचारियों ने बेगू रोड क्षेत्र में डोर टू डोर कूड़ा उठा रही एक गाड़ी को रुकवाया और उसके चालक के साथ हाथापाई की।

प्रदर्शनकारियों ने गाड़ी के शीशे पर प्रहार कर उसका शीशा भी तोड़ दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद शहर थाना से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नगर परिषद के मुख्य सफाई निरीक्षक जयवीर सिंह , पवन कंबोज व अन्य भी घटनास्थल पर पहुंचे।

सिरसा के ग्रामीण क्षेत्र में बढेगी बस सेवा, इन 24 रूटों पर चलेगी प्राइवेज बसें

हरियाणा फायर कर्मचारियों पर सख्त एक्शन, 10 बर्खास्त और 14 पक्के कर्मचारी निलंबित

जानकारी मुताबिक बुधवार पर आता है नगर परिषद के ठेकेदार की एक गाड़ी बेगू रोड पर मोहता गार्डन कॉलोनी में डोर टू डोर कचरा उठा रही थी। नहीं इस बात की भनक मिलने पर कुछ सफाई कर्मचारी मोटरसाइकिलों पर सवार होकर पहुंचे और उन्होंने गाड़ी रुकवा कर चालक के साथ हाथापाई की। एक युवक ने गाड़ी के शीशे पर वार कर शीशा भी तोड़ दिया।

वही इस मामले में मुख्य सफाई निरीक्षक जयवीर सिंह ने कहा कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी और कर्मचारियों के साथ हाथापाई करने वालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी जाएगी वर्णनीय है कि मंगलवार को ऐलनाबाद क्षेत्र में भी सफाई कर्मचारियों ने कूड़ा उठाने आई टीम को रोकने का प्रयास किया और महिला कर्मचारी जेसीबी मशीन पर चढ़ गई। कुछ कर्मचारियों ने वहां एकत्रित कूड़ा पुलिसकर्मियों पर भी फेंका था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *