हरियाणा के रेवाड़ी जिले के गांव नांगल तेजू में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 21 वर्षीय युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नांगल तेजू निवासी प्रतीक valentine day वेलेंटाइन डे के दिन अपनी चाची को बावल छोड़ने गया था। घर लौटने के कुछ समय बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई।
परिजनों ने तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसकी मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि इसी दौरान लड़की पक्ष की ओर से फोन आया था, जिसमें युवक को समझाने की बात कही गई थी कि वह उनकी बेटी को परेशान न करे। बताया जा रहा है कि जिस युवती से प्रतीक प्रेम करता था, उसका रिश्ता हाल ही में किसी अन्य युवक से तय हो गया था। लड़की के परिजन पहले भी इस संबंध में युवक और उसके परिवार को समझा चुके थे।
मृतक प्रतीक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा और दो बहनों का एकमात्र भाई था। उसकी अचानक मौत से परिवार गहरे सदमे में है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में मामला Love affair प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं से जांच जारी है। #Love affair #valentine day
जीवन अनमोल है
विशेषज्ञों का कहना है कि प्रेम में असफलता जीवन का अंत नहीं होती। कठिन समय में परिवार, मित्रों या भरोसेमंद लोगों से बातचीत करना बेहद जरूरी है। किसी भी भावनात्मक तनाव में जल्दबाजी में लिया गया कदम पूरे परिवार को जीवनभर का दर्द दे सकता है।
