कार में सवार थे तीन महिलाएं, दो बच्चे और एक पुरुष सभी सुरक्षित
चोपटा। हरियाणा के सिरसा जिले के नाथूसरी चोपटा क्षेत्र में गांव माखोसरानी के पास से गुजरती नोहर फिडर में एक कार गिर गई । बताया जाता है कि कार में तीन महिलाएं दो बच्चों सहित 6 लोग सवार थे। गनीमत यह रही की ग्रामीणों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते 6 जिंदगियों को बचा लिया गया।
कार सवारों को पानी से बाहर निकालने के बाद एंबुलेंस की सहायता से नाथूसरी चोपटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार फतेहाबाद जिले के हिंजारावा गांव के एक कार में सवार होकर कैरावाली की तरफ से नाथुसरी चोपटा की तरफ जा रहे थे। तभी माखोसरानी के पास नोहर फिडर नहर में संतुलन बिगड़ने से कार गिर गई। कार के गिरते ही कोहराम मच गया । इसी दौरान डॉक्टर राजेश कुमार सिद्धू अपनी बाइक पर सवार होकर वहां से गुजर रहा था और रोते बिलखते महिलाओं व बच्चों को देखते ही उसने आसपास में बचाने के लिए आवाज लगनी शुरू कर दी।
तभी ग्रामीण रमेश कुमार भाकर, प्रमोद कासनिया और प्रदीप कासनियां घटनास्थल पर पहुंच गए और उन्होंने हिम्मत और दरिया दिली दिखाते हुए तीन महिलाओं, दो बच्चे और कार चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया । 58 वार्षिय मक्खन सिंह पुत्र गंगाराम हिंजरावा खुर्द फतेहाबाद, 4 वर्षीय अवेक कुमार पुत्र भजन लाल, 2 वर्षीय आर्यन पुत्र भजनलाल, 60 वर्षिय तारो पत्नी सरदारना राम, 62 वर्षीय जीतो बाई पत्नी मक्खन लाल और 24 वर्षीय सुनीता पत्नी भजनलाल कार में सवार थे सभी सही सलामत पानी से बाहर निकाल लिए गए।
ग्रामीणों ने बताया कि यह घटना करीब 7:30 बजे की है ग्रामीणों का कहना है कि राजेश सिद्धू की बदौलत छह जिंदगियों को बचाया गया . । ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल 112 पर दी और एंबुलेंस की सहायता से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
। इस बारे में राजेश सिद्धू से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें तो इन जिंदगियों को बचाने के लिए उस टाइम भगवान ने भेजा था। उन्होंने बताया कि उन्हें घटना का पता चलते ही ग्रामीणों को जोर-जोर से aawaj di
गनीमत यह रही की कोई जनहानि नहीं हुई छह कार सवारों को सही सलामत बाहर निकाल लिया गया और कार को भी ग्रामीणों की सहायता से पानी से बाहर निकाल लिया गया है।
