choptaplus.comchoptaplus.comchoptaplus.com
  • Home
  • हरियाणा
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
  • कृषि न्यूज
  • शिक्षा व रोजगार
  • खेल समाचार
  • स्वास्थ्य समाचार
  • धार्मिक-आस्था
Search
Notification Show More
choptaplus.comchoptaplus.com
  • Home
  • हरियाणा
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
  • कृषि न्यूज
  • शिक्षा व रोजगार
  • खेल समाचार
  • स्वास्थ्य समाचार
  • धार्मिक-आस्था
Search
  • Home
  • हरियाणा
  • सिरसा न्यूज
  • राजस्थान न्यूज
  • कृषि न्यूज
  • शिक्षा व रोजगार
  • खेल समाचार
  • स्वास्थ्य समाचार
  • धार्मिक-आस्था
Follow US
Home » 34 साल से सेम समस्या :  किसानों के अरमान पानी में डूब रहे, गिरते मकान, बंजर जमीन का भयावह मंजर 
कृषि न्यूज

34 साल से सेम समस्या :  किसानों के अरमान पानी में डूब रहे, गिरते मकान, बंजर जमीन का भयावह मंजर 

Naresh Beniwal
By
Naresh Beniwal
Published: March 21, 2026
Share
4 Min Read
गिरते मकान, बंजर जमीन
गिरते मकान, बंजर जमीन
ऐलनाबाद हल्के के चोपटा क्षेत्र के किसानों के लिए सेम की समस्या लंबे समय से चिंता का विषय बनी हुई है। 1991 में यह समस्या पहली बार सामने आई और 1992 से कपास की फसल प्रभावित होने लगी। 1999-2015 के बीच खेती बुरी तरह प्रभावित हुई और आज कई हजार एकड़ भूमि में लवणीयता स्पष्ट नजर आती है। सेम 22 हजार एकड़ भूमि और 25 से अधिक गांवों को प्रभावित कर चुकी है। पिछले 34 वर्षों में समस्या कम होने के बजाय लगातार बढ़ी है। टूट रहे मकान और जलमग्न खेतों में डूब रहे किसानों के अरमान ग्रामीणों की मौन व्यथा को बयां कर रहे हैं।
प्रदेश में पांच जिलों भिवानी, जींद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में सेम की समस्या के समाधान के लिए वर्ष 2003-04 में हिसार घग्गर बहुउद्देशीय ड्रेन का निर्माण किया गया। यह ड्रेन भिवानी, जींद, हिसार, फतेहाबाद से होते हुए सिरसा के ओटू हेड तक जाती है। 398,600 फीट लंबी यह ड्रेन 384 क्यूसेक, 500 क्यूसेक और 750 क्यूसेक जल प्रवाह के लिए बनाई गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य मानसून के दौरान इन जिलों के गांवों को तत्काल राहत प्रदान करना था।
गिरते मकान, बंजर जमीन
समय और किसानों की मांग पर विभाग ने इसे केवल सेम के पानी की निकासी के बजाय मल्टीपर्पज ड्रेन में बदल दिया। मानसून के दौरान घग्गर के अतिरिक्त पानी को इसमें छोड़ा जाने लगा। इससे सेम की समस्या बढ़ी और कई जगह ड्रेन टूटने लगी। कच्चे तटबंध के टूटने से कई एकड़ भूमि जलमग्न हो रही है। कभी सेम, कभी घग्गर का अतिरिक्त पानी 50 से अधिक गांवों को प्रभावित कर रहा है।

कच्ची ड्रेन में गलत लेवल से पानी निकासी बाधित

कई किलोमीटर लंबी यह ड्रेन अभी भी कच्ची है और कई जगहों पर इसका लेवल बिगड़ चुका है। चोपटा क्षेत्र के किसानों के अनुसार, कई स्थानों पर ड्रेन का स्तर ऊपर-नीचे है, जिससे पानी का प्रवाह बाधित हो जाता है और ड्रेन टूट जाती है। ओटू हेड पर बनाई गई व्यवस्था पूरी तरह से प्लानिंग के अधर में है। चार करोड़ की लागत से लाइन क्रॉस और अन्य कार्य किए गए लेकिन घग्गर में जाने वाली पाइपलाइनों को नियंत्रित करने वाले गेट अभी तक नहीं लगे। इसके कारण पानी का प्रवाह दिशा बदल जाता है और ड्रेन का उद्देश्य अधूरा रह जाता है।

हिसार से लेकर सिरसा के इन गांवों से गुजरती है ड्रेन

हिसार घग्गर मल्टीपर्पज ड्रेन गांव सुल्तानपुर, लाडवा, दहिमा, मंगली मोहब्बत, हरिकोट, कैमरी, देवा, गंगवा, टोकस, पातन, मुकलान, आर्य नगर, हिंदवान, शाहपुर, मिर्जापुर, मिंगनी खेड़ा, सलेमगढ़, नलवा, सिसवाल, मोहब्बतपुर, द्रौली, चूली कलां, चूली खुर्द, गाडली, रामसरा, जंडवाला बागर, तरकानवाली, नाथूसरी खुर्द, चाहरवाला, शाहपुरिया, सकरमंडोरी, नाथूसरी कलां, दरवा कलां, मानक दीवान, रूपाना, रंधावा, निर्बान, बकरियांवाली, गुड़िया खेड़ा, मोड़िया खेड़ा, लिबालवाली, माधोसिंघाना, मंगला, ओटू और मौजदीन गांवों से होकर गुजरती है।
हिसार मल्टीपर्पज ड्रेन के लिए विशेष प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। उस पर कार्य चल रहा है। इस प्रोजेक्ट के लिए आने वाली सभी समस्या को हल करने का प्रयास किया जाएगा। मुख्यालय स्तर पर प्रोजेक्ट को अनुमति के लिए भेजा हुआ है और वहां से कुछ दिशा निर्देश प्राप्त हैं। उसी आधार पर आगामी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
 – संदीप माथुर, एक्सईएन, सिंचाई विभाग
Weather Update chopta sirsa
Weather Update: चोपटा सिरसा में आंधी और बारिश की संभावना, आज हरियाणा-पंजाब-राजस्थान में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
Developed by Mukesh Gusaiana
TAGGED:#agricultureसेम समस्या
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Share
Previous Article These 42 progressive farmers including 2 farmers from Sirsa district will be honored in Hisar Agriculture Fair, see the list. हिसार कृषि मेला में सिरसा जिले के 2 किसानों सहित इन 42 प्रगतिशील किसानों को किया जायेगा सम्मानित, देखें लिस्ट 
Next Article Gangaur-Isar ritual worship and grand immersion गणगौर-ईसर की विधि-विधान से पूजा-अर्चना, भव्य विसर्जन

ताजा खबरें

Weather Update chopta sirsa
Weather Update: चोपटा सिरसा में आंधी और बारिश की संभावना, आज हरियाणा-पंजाब-राजस्थान में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
कृषि न्यूज
gold scam India
2.49 करोड़ लेकर दे गए नकली सोना! 50 तोले सोना भी ले गए, बदले में दिया पीतल!
हरियाणा
नोहर अनाज मंडी में फसलों की बोली और ताज़ा भाव
Sirsa nohar mandi bhav today आज के ताजा अनाज भाव, किसानों के लिए बड़ी अपडेट
कृषि न्यूज मंडी भाव
अभी अभी हरियाणा में बड़ा हादसा : सीवर सफाई करते समय दो सफाई कर्मियों की मौत
Home
बागवानी किसानों को 6 करोड़ तक अनुदान! हरियाणा सरकार की नई योजना से बढ़ेगी आय
Home
NET exam qualified student सरोज NET
सरोज ने NET परीक्षा क्वालिफाई कर बढ़ाया गांव रुपाणा का मान, जमाल कॉलेज में खुशी का माहौल NET exam qualified student
Home
Women’s Health Issues महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े रोग
स्वास्थ्य समाचार
School Opening Ceremony News
New Academic Session Haryana: नए विद्यार्थियों का भव्य स्वागत, पहले दिन ही पढ़ाई शुरू
Home
Sirsa Rain News Fatehabad Weather Update Haryana Farmers News Crop Damage News Oalavrishti News Hindi ChoptaPlus News
ChoptaPlus News हरियाणा के फतेहाबाद में बारिश और ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद, सिरसा में भी किसानों की चिंता बढ़ी
Home हरियाणा
Bank Job: IDBI Bank Announces Recruitment
IDBI Bank Announces Recruitment Bank Job : IDBI बैंक में 33 पदों पर भर्ती निकाली,ऐसे करें आवेदन
Home
नोहर अनाज मंडी में फसलों की बोली और ताज़ा भाव
आज के ताजा मंडी भाव, today Mandi bhav
Home
Ajmer News: 25 साल के युवक की Heart Attack से मौत | Young Age Death Shock
Shock: पानी पीते-पीते 25 साल के युवक की Heart Attack से मौत, दोस्तों के सामने बिगड़ी हालत
Home
choptaplus.comchoptaplus.com
Follow US
© 2022 • All rights reserved• | Proudly Hosted by Mukesh Gusaiana
  • Home
  • About Us
  • Contact Us  
  • Disclaimer  
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?